Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
समय के साथ बदल जाता है आपका स्किन टाइप, जानिए कैसे?
त्वचा की देखभाल स्किन टोन के हिसाब से करना होता है। स्किन टाइप के अनुसार ही स्किन केयर रुटीन करना होता है। स्किन के कई टाइप होते है जैसे ऑयली स्किन, ड्राई स्किन, नॉर्मल स्किन और सेंसिटिव स्किन है। स्किन टोन के हिसाब से त्वचा की देखभाल करना कहने में आसान लगता है लेकिन स्किन टाइप के अनुसार त्वचा की देखभाल करना मुश्किल होता है।

क्योंकि हमारा स्किन टाइप बदलता रहता है। लंबे समय तक एक ही तरह के स्किन केयर रुटीन का इस्तेमाल करने से स्किन को काफी नुकसान हो सकतता है। स्किन टाइप उम्र, हॉर्मोन्स में बदलाव और मौसम के कारण बदल सकता है। चलिए जानते हैं कैसे चेंज होता है स्किन टाइप और त्वचा की देखभाल कैसे की जाएं।

समय के साथ कैसे बदलता है स्किन टाइप
हमारी उम्र के साथ स्किन टाइप बदलता है। एक छोटे बच्चे की स्किन बहुत ही नाजुक होती है, जैसे से उम्र बढ़ती है स्किन का पीएच बढ़ जाता है। वहीं टीनएज में लोगों की स्किन ऑयली हो जाती है। वहीं कुछ लोगों की स्किन ड्राई हो जाती है। 20 साल की उम्र में सीबम ज्यादा आने की वजह से स्किन पर एक्ने हो जाते है। एक्ने की परेशानी 20 से 30 साल की उम्र में देखने को मिलती है। 30 से 40 के बीच स्किन ड्राई हो जाती है। इस उम्र में चेहरे पर फाइन लाइन्स नजर आने लगती हैं। वहीं इस उम्र में स्किन की नमी कम हो जाती है।

इस वजह से भी स्किन टाइप में आता है बदलाव
होर्मोन्स में बदलाव के कारण भी स्किन टाइप में बदलाव आता है। होर्मोन्स चेंज के कारण प्युबर्टी के कारण स्किन ऑयली हो जाती है जिससे स्किन ड्राई हो जाती है। क्लाइमेट और एनवायरोमेंट आपकी स्किन को प्रभावित कर सकते हैं। सर्दियों के मौसम में स्किन ड्राई हो जाती है, ऐसे में मॉइश्चाइजर का इस्तेमाल करना पड़ता है। वहीं गर्मियों के मौसम में स्किन ऑयली हो जाती है, ऐसे में लाइट वेट मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करना पड़ता है। सनस्क्रीन का इस्तेमाल आप हर मौसम में कर सकते हैं।

डाइट
हमारी डाइट भी हमारी स्किन को काफी प्रभावित करती हैं। हेल्दी फूड का सेवन करने से चेहरे पर जल्दी झुर्रियां नहीं पड़ती हैं। वहीं खराब डाइट अपनी स्किन को काफी प्रभावित करती हैं। ऑयली चीजों का सेवन करने से चेहरे पर झुर्रियां देखने को मिलती हैं।

तनाव
अपनी लाइफस्टाइल अपनी स्किन टाइप को काफी प्रभावित करती हैं। अधिक तनाव लेने से स्किन ड्राई हो जाती है। ग्लोइंग और फ्रेश स्किन के लिए तना नहीं लेना चाहिए।

कैसे करें त्वचा की देखभाल
समय के साथ स्किन टाइप में बदलाव आता है ऐसे में सही स्किन प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना चाहिए। त्वचा की देखभाल के लिए सही फेस वॉश और मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करना चाहिए। अगर आपके जॉ लाइन पर एक्ने है तो आप उसी के कारण सही प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें। अपनी डाइट में एंटी ऑक्सीडेंट्स को शामिल करें जो कि हर स्किन टाइप के लिए बढ़िया हैं।



Click it and Unblock the Notifications
