Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
ग्लोइंग स्किन के लिए टमाटर जेल का करें इस्तेमाल, जानें जेल बनाने का तरीका
ग्लोइंग और बेदाग स्किन के लिए टमाटर काफी अच्छा माना जाता है। चेहरे पर टमाटर का इस्तेमाल करने से स्किन क्लीन और साफ नजर आती हैं। टमाटर का इस्तेमाल कर चेहरे के दाग धब्बे को कम किया जा सकता है। टमाटर का इस्तेमाल करने से चेहरे के पिंपल और डेड स्किन सेल्स भी हट जाती है।

इन दिनों महिलाओं के बीच टमाटर जेल काफी पॉपुलर हैं महिलाएं त्वचा की देखभाल के लिए टमाटर जेल का इस्तेमाल करना पसंद कर रही हैं। चेहरे पर टमाटर का इस्तेमाल करने के लिए आप टमाटर जेल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। टमाटर जेल को चेहरे पर इस्तेमाल करना काफी आसान होता है। चलिए जानते हैं टमाटर जेल बनाने का तरीका और इसके फायदे।

टमाटर जेल बनाने का तरीका
2 चम्मच टमाटर पाउडर
4 चम्मच एलोवेरा जेल
3 से 4 ड्रॉप टी ट्री ऑयल
1 विटामिन ई कैप्सूल
3 से 4 ड्रॉप लेमन एसेंशियल
जेल बनाने का तरीका
सबसे पहले एक बाउल लें। इसके बाद बाउल में टमाटर पाउडर, एलोवेरा जेल, विटामिन ई कैप्सूल, लेमन एसेंशियल और टी ट्री ऑयल को अच्छे से मिक्स कर लें। इसके बाद एक कांच के टाइट कंटेनर में जेल को स्टोर कर लें। इसके बाद इस जेल को चेहरे पर लगाएं।

टमाटर जेल लगाने का तरीका
टमाटर जेल लगाने से पहले फेसवॉश से अपना चेहरा साफ कर लें।
चेहरा साफ करने के बाद टमाटर जेल को हल्के हाथों से चेहरे पर लगाएं। हल्के हाथों से चेहरे की मसाज करें।
मसाज करने के बाद जेल को चेहरे पर 15 मिनट के लिए छोड़ दें।
15 मिनट बाद चेहरो को गुनगुने पानी से धो लें। हफ्ते में दो बार टमाटर जेल का इस्तेमाल करें।

टमाटर जेल के फायदे
टमाटर जेल का इस्तेमाल करने से स्किन टैनिंग हट जाती है जिससे चेहरा ग्लो करने लगता है।
ड्राई स्किन के लिए टमाटर काफी फायदेमंद होता है। टमाटर जेल का इस्तेमाल करने से स्किन की ड्राईनेस कम होती है।
टमाटर जेल का इस्तेमाल करने से डेड स्किन हट जाती है जिससे चेहरा ग्लो करता है।
टमाटर जेल बढ़ती उम्र के लक्षण जैसे झुर्रियां, फाइन लाइन और डार्क सर्कल की समस्या को दूर करता है।



Click it and Unblock the Notifications
