Latest Updates
-
गणेश चतुर्थी के दिन कश्मीरी पंडित मानते हैं Pann Poshte, कुल देवी की पूजा से जुड़ी है परंपरा -
जयपुर का मोती डूंगरी गणेश मंदिर: जहां मेहंदी का प्रसाद जोड़ता है शादी की डोर, उमड़ी सिंगल लड़कों की भीड़ -
हरतालिका तीज व्रत कथा: जब नारद मुनि विष्णु विवाह का प्रस्ताव लेकर पहुंचे, मां पार्वती हुईं हैरान -
हरतालिका तीज 2026: क्या गर्भवती महिलाएं रख सकती हैं निर्जला व्रत, जान लें सावधानियां -
Ganesh Chaturthi 2026: ‘गणपति बप्पा मोरया’ से ‘देवा श्री गणेशा’ तक, गणेशोत्सव पर हिट रहे बॉलीवुड के ये गाने -
हरतालिका तीज: शिव-पार्वती के अटूट प्रेम का पावन पर्व, जानें पूजा के नियम और विधि -
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व
ड्राई स्किन से है परेशान, तो इस एसिड का इस्तेमाल कर स्किन और बालों को रखें मॉइश्वराइज
सर्दियों के मौसम में अक्सर स्किन ड्राई और डल हो जाती है। इस वजह से लोग स्किन की नमी को बरकरार रखने के लिए मॉश्चराइजर का प्रयोग करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी ह्यूमेक्टेंट्स एसिड के बारे में सुना है। जो आपकी त्वचा और बालों को कई तरह से लाभ पहुंचाता है। आइए जानते है कैसे-

क्या है ह्यूमेक्टेंट
ये एक आम मॉइस्चराइजिंग एजेंट है जो आपके बालों और स्किन के लिए उपयोग किए जाने वाले लोशन, शैंपू और अन्य ब्यूटी प्रोडक्ट में पाया जाता है। ये प्रोडक्ट के समग्र गुणों को प्रिर्जव करते हुए मॉइश्चर बनाए रखने की कैपिसिटी के लिए जाने जाते हैं। वैसे तो ह्यूमेक्टेंट्स आपकी स्किन और बालों के लिए बेनिफिशियल साबित हो सकते हैं, लेकिन ये सभी समान प्रभाव नहीं दिखाते। ऐसे में अन्य इंग्रीडेंट की तलाश करना भी महत्वपूर्ण है जो किसी पर्टिकुलर प्रोडक्ट फार्मूला में ह्यूमेक्टेंट्स के बेनिफिटस को बनाए रख सकते हैं।

ह्यूमेक्टेंट कैसे काम करते है ?
आप ह्यूमेक्टेंट्स को ऐसा चुम्बक समझ सकते हैं जो पानी को आकर्षित करते हैं। ये हवा से नमी को आपकी स्किन की ऊपरी परत में खींचते हैं। बालों पर लगाने पर भी ये समान रूप से काम करते है। ये आपके बालों को अंदर खींचने और अधिक नमी बनाए रखने में मदद करते हैं।
लेकिन सभी ह्यूमेक्टेंट्स एक ही तरह से काम नहीं करते हैं। कुछ आपकी स्किन और बालों को सीधे नमी प्रदान करते हैं। अन्य आपकी स्किन में नमी के स्तर को बेहतर बनाने के लिए पहले डेड स्किन सेल्स से छुटकारा पाने में मदद करते हैं। साथ ही, स्किन और बालों के लिए सभी ह्यूमेक्टेंट्स का परस्पर उपयोग नहीं किया जाता है। यही कारण है कि आपको स्किन और बालों के प्रोडक्टस में इस्तेमाल होने वाले ह्यूमेक्टेंट्स में अंतर दिखाई देगा।

कॉमन ह्यूमेक्टेंट्स
अल्फा-हाइड्रॉक्सी एसिड (एएचए)
ये नेचुरल इंग्रीडेंट हैं। जो आमतौर पर एंटी-एजिंग के लक्षणों को कम करने में उपयोग किए जाते हैं। एएचए डेड स्किन सेल्स से छुटकारा पाने में भी मदद कर सकता है। यह आपके मॉइश्चराइजर को आपकी स्किन में बेहतर तरीके से प्रवेश करने की अनुमति देता है।

सलिसीक्लिक एसिड
सलिसिलिक एसिड टेक्नीकली एक बीटा-हाइड्रॉक्सी एसिड है। यह आमतौर पर ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स के इलाज के लिए उपयोग किया जाता है। ये एसिड एक्सट्रा ऑइल और डेड स्किन सेल्स को सूखाता है जो बालों के रोम में फंस सकते हैं और ब्रेकआउट का कारण बन सकते हैं।

ग्लिसरीन
ग्लिसरीन साबुन, शैंपू और कंडीशनर में इस्तेमाल होने वाला एक आम कॉस्मेटिक इंग्रीडेंट है। यह आपकी स्किन को क्लीन और मॉइश्चराइजिंग करने वाले प्रोडक्टस में भी पाया जा सकता है। ग्लिसरीन जानवर या प्लांट बेस्ड लिपिड से प्राप्त किया जा सकता है।
हाईऐल्युरोनिक एसिड
ये एसिड मुख्य रूप से रिंकल ट्रीटमेंट प्रोडक्टस में प्रयोग किया जाता है। ड्राई स्किन को चिकना बनाने के लिए इसे अक्सर विटामिन सी के साथ जोड़ा जाता है।
यूरिया
अत्यधिक ड्राई स्किन के लिए यूरिया का प्रयोग किया जाता है। हालांकि, आपको इसे कटी-फटी त्वचा पर नहीं लगाना चाहिए, क्योंकि इसमें चुभन का एहसास हो सकता हैं।
सही ह्यूमेक्टेंट्स का चुनाव कैसे करें :
आपकी स्किन और बालों के लिए कौन-सा ह्यूमेक्टेंट्स इंग्रीडेंट सही है, ये आपकी ओवरओल स्किन और हेयर केयर की जरूरतों पर निर्भर करता है।
अगर आपकी स्किन पर मुंहासें है, तो सैलिसिलिक एसिड युक्त प्रोडक्ट डेड स्किन सेल्स से छुटकारा पाने में मदद कर सकता है ताकि आपकी स्किन को मॉइश्चराइज किया जा सके। जबकि
एएचए से भी आप डेड स्किन सेल्स से छुटकारा पा सकते हैं। ये ऑल स्किन टाइम के लिए यूजफुल हैं।
सावधानी
आपकी स्किन या स्कैल्प पर कोई भी नया प्रोडक्ट लगाने से पहले, ये सुनिश्चित करना जरूरी है कि ये आपकी स्किन को सूट कर रहा है या नहीं। इसलिए इस्तेमाल से पहले जो भी प्रोडक्ट आप यूज करने वाले है उसे थोड़ा-सा हाथ पर लगाकर चैक करें। अगर कोई तरह की परेशानी नहीं दिख रही तो आप निश्चिंत होकर उस प्रोडक्ट को यूज कर सकते है।



Click it and Unblock the Notifications
