Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
महंगे प्रॉडक्ट नहीं ये नेचुरल चीज है करीना कपूर की ग्लोइंग त्वचा का राज, जाने स्किन केयर रुटीन
बॉलीवुड सुपरस्टार करीना कपूर खान का आज 39वां जन्मदिन मना रही हैं। मगर आज भी बेबो इंड्रस्टी में बाकी सारी एक्ट्रेसेस अपनी खूबसूरती से मात देते हुए नजर आती हैं। करीना सिर्फ बेहतरीन एक्ट्रेस ही नहीं बल्कि बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस भी हैं। आज भी कई लोग करीना की खूबसूरती के दीवाने हैं। हर कोई करीना के ब्यूटी सीक्रेट के बारे में जानना चाहता हैं। ऐसे में आइए जानते हैं करीना की ग्लोइंग स्किन के बारे में। इसके साथ ही हम करीना के 5 ब्यूटी सीक्रेट के बारे में भी जानेंगे।

उबला हुआ पीती हैं पानी
एक इंटरव्यू में करीना कपूर ने बताया था कि अकसर लोग उनकी ग्लोइंग स्किन का राज पूछते हैं इसके लिए वो पूरा श्रेय अपने आनुवांशिकता को देती हैं। इसके अलावा बेबो ने बताया कि, वह हर दिन कम से कम 6 गिलास उबला हुआ पानी भी पीती हैं।

नहीं करती है ज्यादा मेकअप
रील लाइफ हो या रियल लाइफ, वह हमेशा कम से कम मेकअप का करती हैं, और जब भी वह शूटिंग से वापस आती हैं, तुरंत चेहरे से मेकअप हटा देती हैं। करीना का कहना है कि वह फेशियल पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं करती हैं। इसके अलावा वो कोई भी केमिकल प्रॉडक्ट्स का ज्यादा यूज नहीं करती हैं। करीना ज्यादात्तर घरेलू चीजों से स्किन केयर पर ध्यान देती हैं।

बादाम तेल
एक इंटरव्यू के अनुसार करीना बादाम तेल का इस्तेमाल अपने बालों और त्वचा को हेल्दी रखने के लिए करती हैं। उन्हें जब भी मौका मिलता है वह बादाम तेल की मालिश भी करती हैं।

शहद
करीना अपनी त्वचा को कोमल बनाने के लिए शहद का उपयोग करती है और चेहरे को धोने से पहले नियमित रूप से कुछ शहद से अपने चेहरे की मालिश करती है। शहद में प्राकृतिक जीवाणुरोधी गुण होते हैं, इसलिए यह त्वचा को साफ रखता है और चूंकि यह एंटीऑक्सिडेंट से भरा है, इसलिए यह उम्र बढ़ने को धीमा करने में मदद करता है।

मॉइस्चराइजर
करीना स्किन की नमी पर बहुत ज्यादा ध्यान देती हैं। सही मॉइश्चराइजर सूखी त्वचा को रोकने और उसका इलाज करने में मदद करता है और करीना एक मॉइश्चराइज़र का उपयोग करने के महत्व को जानती है। वह फेस धोने के बाद दिन में कम से कम चेहरे को मॉइश्चराइज करती हैं।

होममेड फेसपैक
करीना ने होममेड फेसपैक लगाना ज्यादा पसंद करती हैं। सिर्फ दही और बादाम के तेल को मिलाकर बनाया जाता है। दही को एक प्राकृतिक ब्लीचिंग एजेंट माना जाता है और बादाम मृत कोशिकाओं और मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया को साफ़ करने के लिए सबसे अच्छा होता है।

एक्सरसाइज से चेहरे पर आता है ग्लो
करीना नियमित व्यायाम करती हैं, चाहे वह पिलेट्स हो या योग, करीना को कसरत करना पसंद है और यह उनकी त्वचा पर दिखाई देता है। दरअसल, एक्सरसाइज से बॉडी डिटॉक्स होती है, इसलिए आपकी त्वचा समय के साथ बेहतर हो जाती है।



Click it and Unblock the Notifications
