Latest Updates
-
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह
अनचाहे बालों को हटाने के लिए थ्रेडिंग से ज़्यादा फायदेमंद है कटोरी वैक्स, जानें क्यों?
चेहरे पर अनचाहे बाल जैसे अपर लिप्स, चिन या चेहरे के किसी भी हिस्से में मौजूद बालों को हटाने के लिए ज्यादात्तर लड़किया थ्रेडिंग की मदद लेती हैं। लेकिन इसे कराने से चेहरे पर बाल बहुत जल्दी आ जाते हैं और साथ ही ये दर्दभरा प्रोसेस होता है। इसकी जगह आप कटोरी वैक्स की मदद लें। थ्रेडिंग की तुलना में ये काफी असरदार और फायदेमंद होता है। तो आप भी जानें क्या होता है कटोरी वैक्स, कैसे इसे घर पर करें और ये थ्रेडिंग से बेहतर क्यों होता है?

क्या होता है कटोरी वैक्स और कैसे करें इस्तेमाल?
इसमें एक मेटल की कटोरी में वैक्स होता है जिसका इस्तेमाल अनचाहे बालों को हटाने के लिए करते हैं। इसके इस्तेमाल के लिए सबसे पहले कटोरी को गर्म कर लें ताकि वैक्स पिघल जाए। फिर इसे आंच से उतार कर थोड़ा ठंडा करें (इतना कि आपकी स्किन इसके टेम्परेचर को सह ले और जलने की परेशानी ना हो)। इसके बाद इसे चेहरे के उन हिस्सों पर जहां अनचाहे बाल होते हैं वहां अप्लाई करें। थोड़ी देर बाद जब ये वैक्स टाइट लगने लगे तो इसे बालों की ग्रोथ के उल्टे डायरेक्शन में खींचकर निकाल लें। अगर आपके चेहरे पर काफी ज़्यादा बाल हैं, तो ये ऑप्शन आपके लिए परफेक्ट है।

देता है फ्लॉलेस लुक
थ्रेडिंग में आपके बाल अच्छी तरह नहीं निकल पाते हैं और आपको क्लीन लुक नहीं मिलता। लेकिन कटोरी वैक्स अनचाहे बालों को जड़ से निकाल कर इन्हें पूरी तरह साफ कर आपको देता है क्लीन और क्लीयर लुक।

आसानी से कर सकती है कटोरी वैक्स
जहां आप कटोरी वैक्स खुद ही आसानी से घर पर कर सकती हैं वहीं, थ्रेडिंग करना काफी मुश्किल होता है. खुद से थ्रेडिंग करने के लिए आपको काफी एक्सपर्ट होना चाहिए वरना आपकी छोटी सी भूल स्किन को चोट पहुंच सकती है।

लंबे समय के लिए असरदायक
थ्रेडिंग करने के कुछ ही दिनों बाद चेहरे के अनचाहे बाल वापस आ जाते हैं। पर वैक्स इन्हें जड़ से खत्म करता है और इसलिए लंबे वक्त तक हेयर वापस नहीं आते हैं। ये अनचाहे बालों के साथ चेहरे पर मौजूद ब्लैकहेड्स की परेशानी से भी राहत दिलाता है।

नहीं होता ज़्यादा दर्द
ऐसा नहीं है कि कटोरी वैक्स में आपको बिल्कुल दर्द नहीं होता है पर थ्रेडिंग की तुलना में ये काफी कम होता है। थ्रेडिंग में जहां इसे कराते वक्त आपको लगातार दर्द से गुजरना पड़ता है वहीं, वैक्सिंग में बस इसे हटाते वक्त आपको हल्के दर्द का सामना करना पड़ता है।

घटाएं हेयर ग्रोथ
कटोरी वैक्स का एक और फायदा ये है कि वैक्सिंग कराते रहने से हेयर फॉलिकल डैमेज होती है जिससे हेयरग्रोथ भी कम हो जाती है।
टैनिंग हटाएं
जिस तरह शरीर के बाकी हिस्सों में वैक्स कराने से टैनिंग कम होती है इसलिए कटोरी वैक्स से आपके चेहरे की टैनिंग भी हटेगी। इसके साथ जिद्दी ब्लैकहेड्स भी वैक्सिंग से निकल जाते हैं।
नोट- इसे करने से पहले एक पैच टेस्ट ज़रूर लें ताकि आपको किसी तरह के रैशेज़ या एलर्जी की परेशानी ना हो.



Click it and Unblock the Notifications
