Latest Updates
-
Karwa Chauth 2026: क्या होता है बायना? जानिए करवा चौथ पर बहू अपनी सास को क्या दे -
Bank Holidays November 2026: नवंबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, शाखा जाने से पहले देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
अकेले में हार्ट अटैक आने पर तुरंत करें ये 3 काम, बच सकती है जान, डॉक्टर ने बताए इमरजेंसी टिप्स -
Kartik Month 2026: कब से शुरू होगा कार्तिक मास? जानें सही तारीख, तुलसी पूजा का धार्मिक महत्व, नियम और विधि -
Valmiki Jayanti 2026 Wishes: रामायण की रचना...इन संदेशों के जरिए अपनों को दें वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं -
Sharad Purnima Vrat Katha: शरद पूर्णिमा के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन-धान्य से भरा रहेगा घर -
Sharad Purnima 2026 Wishes: धन की कभी न कमी हो...शरद पूर्णिमा पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Sharad Purnima 2026 Wishes In Sanskrit: इन संस्कृत श्लोकों से प्रियजनों को दें शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं -
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा पर बन रहा दुर्लभ लक्ष्मी नारायण योग, इन 3 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन -
Karwa Chauth Mehndi Designs 2026: करवा चौथ पर लगवाएं ये खूबसूरत मेहंदी डिजाइन, हर कोई करेगा तारीफ
पीरियड्स में होती है महिलाओं को ये स्किन प्रॉबल्म, इन उपायों से मिलेगा छुटकारा
पीरियड्स के समय महिलाओं को कई परेशानी का सामना करना पड़ता है। पीरियड्स के दौरान सिरदर्द, कमर दर्द और चक्कर आना बहुत ही आम है। पीरियड्स के दौरान की स्किन काफी रुखी हो जाती हैं। रुखी स्किन पर दाने, डलनेस और आंखों में सूजन देखने को मिलती है।

आज विश्व पीरियड डे 28 मई मनाया जा रहा है। विश्व पीरियड डे मासिक धर्म की स्वच्छता और लोगों को लेकर जागरुक करने के लिए मनाया जाता है। आज हम विश्व पीरियड डे पर कुछ घरेलू नुस्खें की बात करेंगे तो पीरियड्स के दौरान स्किन से संबंधी परेशानी को दूर कर सकता है।

पिंपल
पीरियड्स के दौरान कई महिलाओं के चेहरे पर दानें यानि पिंपल निक जाते हैं। पिंपल में काफी दर्द में भी होता हैं। ऐसे में पिंपल पर एलोवेरा जेल लगाएं। एलोवेरा जेल लगाने से आपको जलन और दानों से छुटकारा मिल जाएगा। ऑयली स्किन वालों को चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक लगाना चाहिए।

डलनेस
मासिक धर्म के दौरान चेहरे पर डलनेस देखने को मिलता है। चेहरे की डलनेस के दुर करने के लिए आप चेहरे पर स्क्रब करें। आप चेहरे पर कॉफी से स्क्रब कर सकते हैं। स्क्रब करने से चेहरे की डल स्किन हट जाती हैं।

ड्राई स्किन
पीरियड के दौरान स्किन पर ड्राईनेस देखने को मिलती है। ड्राईनेस की वजह से होठ और स्किन फटने लगती है। ऐसे में स्किन को हाइड्रेट रखना काफी जरुरी होता हैं। स्किन को हाइड्रेट रखने के लिए अधिक पानी पीना चाहिए, नारियल पानी और जूस भी पी सकते हैं। ड्राईनेस कम करने के लिए मॉश्चराइजर का इस्तेमाल करें।

डार्क सर्कल और आखों में सूजन
पीरियड के दौरान सहीं से नींद नहीं आ पाती है जिसके कारण आंखों के नीचे डार्क सर्कल और सूजन देखने को मिलती है। ऐसे में पीरियड के दौरान अपनी डाइट सही रखें और पूरी नींद लें। आंखो की सूजन कम करने के लिए ठंडे पानी से मुंह धोंए, वहीं आंखों पर खीरे का टूकड़ा रखें।



Click it and Unblock the Notifications
