Latest Updates
-
Navratri 2026: गरबा में दिखना है स्टाइलिश? ट्राई करें ये 6 एवरग्रीन ब्लाउज डिजाइन -
पाकिस्तानियों से इतने साल ज्यादा जीते हैं भारतीय, WHO की रिपोर्ट में सामने आई औसत उम्र और मौत की वजह -
रूस में प्लेग का खौफ! महिला रिसर्चर की मौत के बाद 200 लोग किए गए क्वारंटीन, जानें कैसे फैलती है ये बीमारी -
World Cerebral Palsy Day 2026: बच्चों को विकलांग बना देती है यह बीमारी, जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज -
Indira Ekadashi Vrat Katha: इंदिरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, पितरों को मिलता है मोक्ष -
Indira Ekadashi 2026: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय...इंदिरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि के लिए पहले ही बना लें ये स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, नौ दिन तक नहीं होगी खराब -
प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की हेमोरेजिक शॉक से हुई थी मौत, जानें क्या है यह गंभीर मेडिकल कंडीशन -
कौन थे मैड संधू? सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जिनकी गोली मारकर हुई हत्या, बिग बॉस में होनी थी एंट्री -
कौन हैं अविनाश मिश्रा? जो बने 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर, ऋत्विक धनजानी और ओरी को हराकर जीते 20 लाख रुपए
मीरा राजपूत ने बताया प्रेगनेंसी के दौरान उनकी ग्लोइंग स्किन का सीक्रेट
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत अपने बेबी बंप को लेकर काफी सुर्खियों में रही हैं। अपनी दोनों प्रेगनेंसी के दौरान मीरा के चेहरे का खूबसूरत ग्लो खबरों में बना रहता था। वो कई बार अनेक विज्ञापनों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रेगनेंसी को लेकर बात कर चुकी हैं। दोनों बच्चों के ही जन्म के दौरान मीरा के चेहरे की चमक ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। मीरा राजपूत से आप भी जान सकती हैं कि प्रेगनेंसी में कैसे ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं।

मीरा 22 की उम्र में ही मां बन गई थीं। हर कोई जानना चाहता है कि मीरा का ब्यूटी सीक्रेट क्या है। मीरा के दो बच्चे मिशा और जायन है। कई बार मीरा प्रेगनेंसी से जुड़े मुद्दों पर बात कर चुकी हैं। प्रेगनेंसी में होने वाली हर प्रॉब्लम और क्या खाना है, क्या नहीं, इन सब बातों को लेकर मीरा ने खुलकर बात की है।
मीरा कहती हैं कि वो ब्यूटी प्रोडक्ट्स का ज्यादा इस्तेमाल नहीं करती हैं। मीरा ने बताया कि जो चीजें वो प्रेगनेंसी से पहले कभी नहीं लगाती थीं उनका इस्तेमाल उन्होंने प्रेगनेंसी में करना बिलकुल भी सही नहीं समझा। मीरा आगे कहती हैं कि प्रेगनेंसी में आपको अपनी स्किन पर कोई भी नया प्रोडक्ट इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। वैसे ही प्रेगनेंसी में हार्मोनल बदलाव होते हैं और ऐसे में अगर आप नए प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करेंगीं तो हो सकता है कि इनका गलत असर पड़े। मीरा कहती हैं कि हमेशा से ही वो बहुत कम ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती आई हैं और प्रेगनेंसी में भी उन्होंने यही नियम अपनाया।

अगर आप भी मीरा की तरह प्रेगनेंसी में खूबसूरत दिखना और ग्लोइंग स्किन पाना चाहती हैं तो इस ब्यूटी टिप को जरूर अपनाएं। इसकी मदद से आपको भी प्रेगनेंसी में ग्लो मिलेगा और आप दूसरों की तारीफ बटोर सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
