Latest Updates
-
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो -
Kalashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है कालाष्टमी का व्रत? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
गर्मियों में वजन घटाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, कुछ ही दिनों में लटकती तोंद हो जाएगी अंदर -
Mangalwar Vrat: पहली बार रखने जा रहे हैं मंगलवार का व्रत तो जान लें ये जरूरी नियम और पूजा विधि -
Sheetala Saptami Vrat Katha: शीतला सप्तमी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा आरोग्य का आशीर्वाद -
Sheetala Saptami 2026: कब है शीतला सप्तमी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Sheetala Saptami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को दें शीतला सप्तमी की शुभकामना -
मंगलवार को कर लें माचिस की तीली का ये गुप्त टोटका, बजरंगबली दूर करेंगे हर बाधा -
लंच में बनाएं उत्तर प्रदेश की चना दाल कढ़ी, उंगलिया चाटते रह जाएंगे घरवाले
पिंपल और एक्ने से निजात पाने के लिए केवल मुल्तानी मिट्टी ही नहीं, इन चीजों को करें शामिल- इस तरह से बनाएं लेप
चेहरे पर पिंपल और एक्ने होना आम बात है। हर उम्र की महिला पिंपल और एक्ने से परेशान रहती है। ऑयली स्किन की महिलाएं अक्सर पिंपल और एक्ने की समस्या से परेशान रहती है। पिंपल और एक्ने से निजात पाने के लिए आप मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल कर सकते है।

केवल मुल्तानी मिट्टी से पिंपल और एक्ने का सफाया नहीं किया जाता है। मुल्तानी मिट्टी के साथ , नीम पाउडर, गुलाब जल और संतरे के छिलके पाउडर को मिक्स करके पिंपल और एक्ने से निजात पा सकते है। चलिए जानते हैं मुल्तानी मिट्टी का सही इस्तेमाल करने का तरीका।

पिंपल के निशान हटाने के लिए मुल्तानी मिट्टी और संतरे का लेप
पिंपल चेहरे की खूबसूरती को कम कर देते है। पिंपल ठीक होने के बाद भी पिंपल के जिद्दी निशान रह जाते है। पिंपल के निशान चेहरे की खूबसूरती को कम कर देते हैं। क्लीन और निखरी त्वचा के लिए आप मुल्तानी मिट्टी और संतरे के छिलके का पाउडर का इस्तेमाल कर सकते है। इस लेप को बनाने के लिए एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी, एक चम्मच संतरे के छिलके का पाउडर और गुलाब जल लें। इन तीनों चीजों को अच्छे से मिक्स करके लेप बना लें। इस फेस मास्क को चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद ठंडे पानी से चेहरा साफ कर लें। हफ्ते में दो बार इस फेस मास्क का इस्तेमाल करें , आपके चेहरे के दाग धब्बे कम हो जाएंगे।

मुल्तानी मिट्टी और नीम पाउडर लेप
पिंपल और एक्ने से छुटकारा पाने के लिए आप मुल्तानी मिट्टी और नीम पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं। होममेड फेस मास्क बनाने के लिए एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी, गुलाब जल और एक चम्मच नीम पाउडर लें। इन तीनों चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें। इस लेप को चेहरे पर लगाएं। नीम और मुल्तानी मिट्टी का फेस मास्क लगाने से पिंपल और एक्ने खत्म हो जाएंगे, साथ ही चेहरे पर निखार देखने को मिलेगा।

चंदन पाउडर और मुल्तानी मिट्टी फेस मास्क
चेहरे के पिंपल और मुहांसे हटाने के लिए आप मुल्तानी मिट्टी और चंदन पाउडर का इस्तेमाल कर सकते है। फेस मास्क बनाने के लिए एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी, एक चम्मच चंदन पाउडर और गुलाब जल लें। मुल्तानी मिट्टी, चंदन पाउडर और गुलाब जल मिलाकर अच्छे से फेस लेप बना लें। इस फेस मास्क को चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद साफ पानी से चेहरा साफ कर लें।

मुल्तानी फेस पैक हटाने का सही तरीका
मुल्तानी मिट्टी फेस मास्क सूखने के बाद काफी टाइट हो जाता है। मुल्तानी मिट्टी फेस मास्क को हटाना इतना आसान नहीं होता है। मुल्तानी मिट्टी फेस मास्क को हटाने के लिए सबसे पहले अपना चेहरा गीला करें। इसके बाद हल्के हाथों से चेहरे से मुल्तानी मिट्टी को हटाएं। अगर चेहरे पर ज्यादा पिंपल और मुहांसे है तो आप इसे धीरे धीरे हटाएं।



Click it and Unblock the Notifications











