Latest Updates
-
Bigg Boss 20: कौन हैं नकुल ढुल? वाइल्ड कार्ड एंट्री के बाद बिग बॉस ने आधी रात को शो से क्यों निकाला बाहर -
World Arthritis Day 2026: आर्थराइटिस के मरीज भूलकर भी न करें इन 7 चीजों का सेवन, बढ़ जाएगा दर्द -
Shardiya Navratri Day 2: नवरात्रि के दूसरे दिन ऐसे करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Shardiya Navratri Day 1: शारदीय नवरात्रि के पहले दिन करें मां शैलपुत्री की पूजा, जानें विधि, मंत्र और भोग -
Shardiya Navratri 2026 Wishes in Sanskrit: इन संस्कृत श्लोकों से अपनों को दें शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं -
Happy Navratri 2026 Wishes: नवदुर्गा का आशीर्वाद...इन संदेशों से अपनों को दें शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं -
Navratri Fast In Periods: क्या पीरियड्स में नवरात्रि का व्रत रख सकती हैं महिलाएं? जानें क्या हैं नियम -
Navratri 2026: नवरात्रि के 9 दिन किस देवी को समर्पित हैं? जानें मां दुर्गा के 9 स्वरूप, मंत्र और महत्व -
Navratri Bhog: नवरात्रि में मां दुर्गा को किस दिन क्या चढ़ाएं? जानें 9 दिनों के भोग की पूरी लिस्ट -
Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में कलश स्थापना कैसे करें? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा सामग्री, विधि और नियम
कम खर्च में करें स्किन पैम्परिंग, ऐसे करें स्किन की सेल्फ केयर
स्किन की देखभाल के लिए महिलाएं खुद को पैम्परिंग करती हैं। स्किन को पैम्परिंग करने के लिए महिलाएं पार्लर जाती है। पार्लर जाकर त्वचा की देखभाल करना महंगा पड़ता है। कई बार महिलाएं महंगे स्किन केयर ट्रीटमेंट की वजह से स्किन की पैम्परिंग नहीं कर पाती हैं।

ऐसे में आप इन तरीकों से स्किन की पैम्परिंग कर सकते है जिससे खर्च भी कम होगा। चलिए जानते हैं कम बजट में कैसे करें स्किन की देखभाल।

फेस टूल की वजह चम्मच का करें इस्तेमाल
आजकल महिलाएं त्वचा की देखभाल के लिए फेस टूल जैसे जेड रोलर्स और गुआ शा को इस्तेमाल करते है। स्किन की मसाज करने के लिए आप चम्मच यानी स्पून का इस्तेमाल कर सकते हैं। चम्मच से मसाज करने से स्किन टाइट हो जाती है। स्किन की मसाज करने के लिए आप आइस क्यूब और ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। चेहरे पर ऑयल लगाकर चम्मच से चेहरे की मसाज कर सकते हैं। चम्मच की मदद जॉ लाइन की मसाज करें।

शीट मास्क
त्वचा की देखभाल के लिए आप शीट मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। आजकल मार्केट में शीट मास्क आसानी से मिल जाता है। आप 75 रुपए से लेकर 100 रुपए का मास्क खरीद कर स्किन को पैम्पर कर सकते हैं। शीट मास्क का इस्तेमाल करने से 15 मिनट के अंदर त्वचा पर ग्लो देखने को मिलता है। शीट मास्क को 15 मिनट तक के लिए चेहरे पर लगाकर रखना होता है। 15 मिनट बाद चेहरे पर ग्लो आता है।

होममेड स्क्रब और फेस मास्क
त्वचा की सस्ती और बढ़िया देखभाल के लिए आप होममेड स्क्रब और फेस मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। त्वचा की देखभाल के आप कॉफी और नारियल तेल स्क्रब का इस्तेमाल कर कते हैं। कॉफ स्क्रब डेड सेल्स को हटाने में काफी मददगार होता है। स्क्रब करने के बाद होममेड फेस मास्क लगाने से त्वचा ग्लोइंग और जवां हो जाती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
