Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
New Year Resolution: 2023 में नए साल पर लें ये स्किनकेयर रेजुलेशन

आने वाले नए साल के लिए कुछ नए लक्ष्य निर्धारित करने का समय आ गया है। कई लोगों ने नए साल में अपने लिए कुछ रेजुलेशन भी तय कर लिए होंगे। लेकिन ये रेजुलेशन अक्सर हम अपने करियर या सपनों को पूरा करने के लिए या फिर अपने परिवार से जुड़ी चीजों को लेकर ही लेते हैं। कई लोग जिम और हेल्थ को लेकर भी रेजुलेशन लेते हैं। लेकिन अपने स्किन केयर, ब्यूटी को लेकर कोई भी संकल्प लेना भूल जाते हैं। जो आज के समय में बहुत जरूरी हो गया है।
अपनी स्किन की बेहतर देखभाल करने का संकल्प लेकर आप अपने ब्यूटी केयर का भी ध्यान रख सकते हैं। अपनी स्किन की देखभाल करना आपके हेल्थ और वेलनेस दोनों के लिए बहुत जरूरी है। ऐसे में अगर आप साल 2023 में अपनी स्किन की देखभाल के लिए रूटीन तय करना चाहते हैं, तो न्यू ईयर पर इन ब्यूटी रेजुलेशन को ले सकतो हैं।
1. हेल्दी डाइट का लें रेजुलेशन
हेल्दी फूड न सिर्फ आपके हेल्थ के लिए फायदेमंद है, बल्कि आपकी स्किन के लिए भी बहुत लाभकारी है। आप अपनी डाइट में फ्रूट्स, सब्जियां और हेल्दी फूड्स को ही शामिल करें। हमारी स्किन को हाइड्रेटेड रखने के लिए हेल्दी फूड्स भी जरूरी है। अपनी डाइट में ओमेगा -3 फैटी एसिड से भरपूर खाने को शामिल करें। लेकिन अपनी डाइट में चीनी को कम शामिल करें। ज्यादा चीनी का सेवन करने से आपके फेस पर सूजन भी आ सकता है।
2. अच्छे स्किनकेयर रूटीन का लें संकल्प
अपनी स्किन को हेल्दी रखने के लिए आप अच्छा स्किन केयर रूटीन फॉलो करने की कोशिश करें। कोशिश करें की आप अच्छी गुणवत्ता वाले उत्पादों को ही अपनी स्किन केयर के लिए चुनें। जिस ब्यूटी प्रोडक्ट से आपके स्किन को नुकसान पहुंच सकता है, उन प्रोडक्ट को इस्तेमाल करने से बचें।
3. ज्यादा से ज्यादा नींद करें पूरी
पर्याप्त नींद हम सभी के हेल्थ के लिए बहुत जरूरी है। लेकिन हमारे हेल्थ के साथ हमारे ब्यूटी के लिए भी पर्याप्त नींद बहुत महत्वपूर्ण है। जब हम अच्छी नींद नहीं लेते हैं, तो हमारे आंखों के नीचे काले घेरे यानी डार्क सर्कल आ जाते हैं, आंखे सूजी हुई दिखती हैं, चेहरा भी बीमारों की तरह दिखता है। तो अगर आपको अपने चेहरे पर ये लक्षण दिखे, तो आप समझ जाएं की आपको पर्याप्त नींद लेने की जरूरत है। ऐसे में आप इस साल अपने ब्यूटी केयर के लिए रोजाना कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद लें। इसके साथ आप रात को जल्दी सोने और सुबह जल्दी उठने का संकल्प भी ले सकते हैं।
4. ज्यादा पानी पीने का संकल्प
हेल्दी स्किन के लिए आपके फेस का हाइड्रेटेड रहना बहुत जरूरी है। अपनी स्किन को हाइड्रेट रखने के लिए आप ज्यादा पानी पीने का संकल्प लें। पानी आपके शरीर से टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। पानी आपकी स्किन के सेल्स को हाइड्रेट रखने का काम करता है। शरीर में पानी की कमी होने से स्किन ड्राई हो जाती है। दिन में आप कम से कम 8 गिलास पानी पीने का लक्ष्य निर्धारित करें।



Click it and Unblock the Notifications
