Latest Updates
-
हरतालिका तीज: शिव-पार्वती के अटूट प्रेम का पावन पर्व, जानें पूजा के नियम और विधि -
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत
स्किन प्रॉब्लम से बिगड़ गई है चेहरे की खूबसूरती, कॉफी बटर का इस्तेमाल कर पाए ग्लोइंग स्किन

क्रीमी, झागदार और फ्लफी कॉफी का स्वाद लेना किसे पसंद नहीं होता है। कई लोगों के दिन की शुरुआत ही एक कप गर्मा गर्म कॉफी से होती है। आपने कई बार अपनी ब्यूटी को बढ़ाने के लिए कॉफी का इस्तेमाल किया होगा। लेकिन क्या आपने कभी कॉफी बटर का यूज किया है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको स्किन के लिए कॉफी बटर के फायदों के बारे में बताने जा रहे है।
कॉफी में कैफीन, एंटीऑक्सिडेंट, क्लोरोजेनिक एसिड के गुण मौजूद होते हैं जो आपकी स्किन को क्लिन करने और उसे रिपेयर करने में मदद करते हैं। जिस कारण कई लोग कॉफी को अपने ब्यूटी रूटीन में शामिल करते हैं। कॉफी के सभी प्रोडक्ट्स में कॉफी बटर आपकी स्किन को जवां रखने का काम करता है।
क्या है कॉफी बटर ?
कॉफी बटर एक बेहतरीन स्किन हीलर है। यह प्राकृतिक तेलों, मक्खन और कॉफी बीन्स को मिलाकर बनाया जाता है। यह मिश्रण आपके स्किन केयर के लिए काफी फायदेमंद होता है। कॉफी बटर को आप सीधे अपनी स्किन पर यूज कर सकते हैं। इतना ही नहीं इस कॉफी बटर का यूज स्क्रब, लोशन बनाने के लिए भी किया जा सकता है।
घर पर कॉफी बटर बनाने का तरीका
घर पर कॉफी बटर बनाना काफी आसान है। इसे बनाने के लिए आप इस प्रक्रिया को फॉलो कर सकते हैं-
1. कॉफी बटर बनाने के लिए सबसे पहले आप आधे घंटे के लिए कॉफी बीन्स को नारियल के तेल में डाल कर रख दें।
2. इसके बाद धीमी आंच पर नारियल के तेल के साथ कॉफी बीन्स को गर्म करके छान लें।
3.अब एक सॉस पैन में कोकोआ बटर डालकर उसमें कॉफी इन्फ्यूज्ड नारियल का मिलाएं।
4. जब आपका कॉफी बटर अच्छे से मिक्स हो जाए तो इसे फ्रीज में रखकर ठंडा कर लें।
5. इसके बाद हाथ का प्रयोग करते हुए इस मिश्रण को तब तक फेंटे जब तक ये मिक्सर नरम झागदार न बन जाए।
6. बस आपका कॉफी बटर तैयार है। इसे ठंडे जगह पर रखें और अपने स्किनकेयर में रोजाना इस्तेमाल करें।
ब्यूटी केयर के लिए कॉफी बटर के फायदे
1. चेहरे की सूजन करें कम
कॉफी में क्लोरोजेनिक एसिड और मेलेनॉइडिन के गुण मौजूद होते हैं जो आपकी स्किन से सूजन को कम करने में मदद करता है।
2. एंटी-बैक्टीरियल गुण
अगर आपको किसी भी तरह का स्किन इंफेक्शन है, या फिर किसी तरह का घाव आपके चेहरे पर हो गया है तो कॉफी बटर आपकी स्किन को ठीक करने का काम करेगा। स्किन इंफेक्शन के कारण चेहरे के हानिकारक बैक्टीरिया के कारण होने वाली समस्याओं से लड़ने में भी मदद मिलती है।
3. स्किन को करें मॉइस्चराइज
कॉफी बटर में मौजूद बटर आपकी स्किन को मॉइस्चराइज करती है। ग्लोइंग स्किन के लिए भी कॉफी बटर काफी फायदेमंद होता है। कॉफी और बटर का ये मिश्रण लंबे समय तक आपकी स्किन को नमी देने का काम करता है। जिस कारण आपको स्किन से संबंधित कई समस्या से छुटकारा मिलता है।
4. डार्क सर्कल्स करें कम
आंखों के पीछे के ब्लड वेसल्स फैलती हैं तो आपके आंखों के नीचे काले घेरे हो जाते हैं। कॉफी आपके स्किन के नीचे ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है। जिससे आपको डार्क सर्कल्स की समस्या से छुटकारा मिलता है।



Click it and Unblock the Notifications
