Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
Summer Skin Care Tips: गर्मी में चेहरे पर निकलने लगे हैं बहुत सारे पिंपल, जानें क्या करें और क्या न करें
मौसम लगातार गर्म होता जा रहै है, जिसका सीधा असर आपके स्किन पर नजर आ सकता है। गर्मी के मौसम में बहुत ज्यादा पसीना निकलने के कारण अक्सर चेहरे पर एक्ने होने लगते हैं जो आपकी खूबसूरती बिगाड़ कर रख देते हैं।
गर्मी के मौसम में ये ब्रेकआउट स्किन के एक्सट्रा ऑयल और पसीने के कारण पोर्स के बंद होने से होते हैं जो स्किन को डैमेज करने का काम करता है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि गर्मी के मौसम में चेहरे पर अगर एक्ने हो जाए जाएं तो आपको क्या करना चाहिए या फिर आप इस गर्म मौसम में अपनी स्किन पर एक्ने होने से कैसे रोक सकते हैं।

गर्मी में एक्ने होने पर क्या करें
1. चेहरे से पसीने, तेल और गंदगी को हटाने के लिए दिन में कम से कम दो बार अपने चेहरे को फेस वॉश से जरूर साफ करें।
2. पोर्स को बंद किए बिना अपनी स्किन को हाइड्रेटेड रखने के लिए मॉइस्चराइज़र का इस्तेमाल करें।
3. अपनी स्किन को यूवी किरणों से बचाने और सनबर्न को रोकने के लिए SPF 30 या उससे ज्यादा वाले सनस्क्रीन का यूज करें।
4. हल्के कपड़े पहनने की कोशिश करें, जैसे सूती जो ढीले हो और सांस लेने में आपको आसानी हो। क्योंकि सिंथेटिक कपड़े गर्मी और पसीने को रोक सकते हैं और पिंपल्स को बढ़ावा दे सकते हैं।
5. गर्मी में स्किन को हेल्दी रखने के लिए बहुत सारा पानी पिएं। ताकि आपके शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकल सकें और आपकी स्किन हेल्दी रह सकें।
गर्मी में एक्ने से बचने के लिए क्या न करें:
1. गर्मी में किसी भी ऐसे प्रोडक्ट का इस्तेमाल न करें जो तेल आधारित हो, क्योंकि ऐसे ब्यूटी प्रोडक्ट आपके स्किन पोर्स को बंद कर सकते हैं और चेहरे पर पिंपल निकलने का कारण बन सकते हैं।
2. चेहरे पर हुए पिंपल्स को बार-बार हाथ लगाने से बचें। क्योंकि उन्हें बार-बार छुने से बैक्टीरिया फैल सकते हैं और चेहरे पर निशान पड़ सकते हैं।
3. इस मौसम में अपनी स्किन को ज्यादा धूप में न रखें। धूप में ज्यादा देर रहने के कारण आपके चेहरे पर पिंपल आ सकते हैं।
4. अपने स्किनकेयर रूटीन का बहुत ध्यान दें। इसे बहुत अधिक इस्तेमाल करने या फिर अचानक छोड़ने के बारे में न सोचें। क्योंकि यह आपकी स्किन के प्राकृतिक संतुलन को बाधित कर पिंपल्स निकलने का कारण बन सकता है।
5. अनहेल्दी और ज्यादा चीनी वाले फूड्स खाने से बचने की कोशिश करें। क्योंकि ऐसे फूड्स आपके शरीर में पिंपल और सूजन को बढ़ाने का काम कर सकते हैं। आप हेल्दी, कम फ्राई फूड्स खाने की कोशिश करें।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )



Click it and Unblock the Notifications
