Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
Acne Face Mapping: चेहरे के इन हिस्सों पर बार-बार निकलता है एक्ने, इस तरह जानें पिंपल निकलने के कारण
एक्ने फेस मैपिंग ट्रेडिशनल चाइनीज मेडिसिन में इस्तेमाल की जाने वाली एक विधि है, जिसमें चेहरे के स्किन के अंदर के आंगों से एक्ने की जांच करना शामिल है। ट्रेडिशनल चाइनीज मेडिसिन के अनुसार, चेहरे का हर क्षेत्र एक अलग अंग या शरीर प्रणाली से जुड़ा होता है, और जब एक चेहरे के किसी एक ही जगह पर एक्ने दिखाई देते हैं तो यह संबंधित अंग में असंतुलन या समस्या का संकेत हो सकता है।
चेहरे पर एक्ने निकलने की जगह और प्रकार को जानने से आप स्किन पर एक्ने निकलने की समस्या दूर कर सकते हैं। हमारी पलकों के आसपास की स्किन चेहरे के बाकी हिस्सों की त्वचा की तुलना में 10 गुना पतली होती है। इसलिए आपकी त्वचा की देखभाल के लिहाज से चेहरे की मैपिंग बहुत जरूरी है। इस लिए आप अपनी स्किन एक्ने फेस मैपिंग की मदद से पिंपल निकलने के कारणों का पता लगाएं। इसके बाद ही उसका इलाज करें। तो आइए जानते हैं एक्ने फेस मैपिंग के अनुसार चेहरे के किस हिस्से में एक्ने होने का क्या कारण है।

एक्ने फेस मैपिंग से जानें पिंपल निकलने का कारण
1. माथा
माथे पर ब्रेकआउट होने के काई कारण हो सकते हैं। जिसमें ऑयली हेयर, टोपी या हेडबैंड पहनना और ऐसे बालों के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना शामिल है जिनमें पोर्स बंद हो जाते हैं। इतना ही नहीं कई बार हार्मोनल असंतुलन और तनाव के कारण भी माथे पर पिंपल निकल सकता है।
2. नाक
नाक पर एक्ने होना आमतौर पर चेहरे के इस एरिया में अतिरिक्त तेल उत्पादन के कारण होता है जो स्किन की सही देखभाल न करें और गलत स्किनकेयर प्रोडक्ट का उपयोग करने से हो सकता है। जिनमें पोर्स बंद करने वाले तत्व होते हैं। टाइट-फिटिंग फेस मास्क पहनने से भी नाक पर पिंपल निकल सकते हैं।
3. गाल
गालों पर पिंपल कई तरह के कारणों से हो सकता है। जिसमें हार्मोनल असंतुलन, अनहेल्दी फूड्स और गंदे सेल फोन या तकिए का इस्तेमाल करना शामिल हैं। ऑयली स्किनकेयर प्रोडक्ट या मेकअप का उपयोग करने से भी गालों पर एक्ने की समस्या हो सकती है।
4. चिन
महिलाओं में ठोड़ी पर ब्रेकआउट्स अक्सर हार्मोनल असंतुलन के कारण होता है। गंदे हाथों से चेहरे को छूने या ठोड़ी को हाथों पर टिका देने के कारण ठोड़ी के एरिया में भी मुंहासे होने की संभावना बहुत ज्यादा बढ़ जाती है।
5. जॉलाइन
जॉलाइन पर पिंपल्स निकलना अक्सर हार्मोनल असंतुलन का संकेत होता है। इस प्रकार के पिंपल्स जल्दी ठीक होने में समस्या का सामना करना पड़ता है।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )



Click it and Unblock the Notifications
