Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
अपनी लिटिल ब्लैक ड्रेस को कैसे स्टाइलिश बनाएं
हर लड़की की वार्डरोब में लिटिल ब्लैक ड्रेस ( एलबीडी ) जरूर होती है, यह देखने में स्टाइलिश होती है और हर टाइम फैशन में रहती है। पार्टी सीजन आने पर एक एलबीडी लेना जरूरी होता है, क्योंकि उसे आप कई तरीकों और गहनों के साथ अलग - अलग लुक देकर पहन सकती है। आपकी छोटी सी ब्लैक ड्रेस, बाल सवांरने के ढंग से लेकर नेलपॉलिश के कलर तक पर अलग लुक देती है।
डिजायनर हर्ष गुप्ता, जिन्हे फैशन वर्ल्ड में हर्ष हर्ष के नाम से जाना जाता है, वह एलबीडी के बारे में कुछ टिप्स दे रहे हैं कि वह कब कैसा लुक देती है :
- अगर आप लिटिल ब्लैक ड्रेस के साथ नियॉन कलर की ज्वैलरी जैसे - नेकपीस, इयरिंग और ब्रासलेट आदि पहनती है तो फनी लुक आता है।
- लिटिल ब्लैक ड्रेस के साथ गोल्डन या सिल्वर ज्वैलरी का कॉम्बीनेशन हमेशा अच्छा लगता है।
- रॉयल लुक देने के लिए लिटिल ब्लैक ड्रेस में मैटेलिक कलर के ब्रॉच, बेल्ट लगाएं और उसी तरह की घड़ी पहनें।
- मेकअप को 1940 का लुक देकर आप गर्ली दिख सकती है।
- आप चाहें तो लिटिल ब्लैक ड्रेस के साथ फ्लेयर्ड हेम भी पहन सकती है।
- लिटिल ब्लैक ड्रेस के साथ हाई हील शूज पहनें, जो बेहद स्टाईलिश लगते है।
- लिटिल ब्लैक ड्रेस के साथ श्रग पहन सकते है और उसी कलर की ज्वैलरी पहन सकते है।
- इस ड्रेस के साथ घुटनों तक के लेदर शू आपको टॉम ब्यॉव जैसा लुक देते है।

लिटिल ब्लैक ड्रेस आपके स्टाइल को परिभाषित करती है और सभी को आपकी ओर देखने पर मजबूर कर देती है। अगर आप छा जाना चाहती है तो किसी अच्छे डिजाइनर से अपनी लिटिल ब्लैक ड्रेस को डिजाइन करवा लें। एक ही ड्रेस को हर बार नए तरीके से पहन सकती है, बस कुछ ज्वैलरी और हेयर स्टाइल बदलने की जरूरत पड़ती है।
अगर आप किसी पार्टी में सभी की आंखों में चढ़ना चाहती है तो अपनी लिटिल ब्लैक ड्रेस को सेक्सी बनाने में कोई कसर न छोड़ें। आप चाहें तो इसमें पोल्का डॉट्स बना लें, जो बहुत क्रिएटिव और यूनिक लुक देगा।
कभी - कभार आप बहुत खास बनकर जाती है लेकिन फिर भी आपको कोई नहीं देखता। वजह आपकी ज्वैलरी होती है। अपनी लिटिल ब्लैक ड्रेस के साथ हैवी मैटेनिक ज्वैलरी पहनें और हाई लेदर हील ट्राई करें। फिर देखिए, चारों तरफ आपका ही जादू चलने वाला है।
किसी भी सोशल इवेंट में ज्यादा एट्रेक्टिव बनने के लिए आपको कुछ एक्ट्रा करना होगा, अपनी ड्रेस को लैदर जैकेट के साथ पहनें, इस तरह की जैकेट कूल लुक देती है और नो डाउट हर कोई आपकी तरफ देखेगा।
अगर आप ड्रेस के साथ चोकर्स पहनने की शौकीन नहीं है तो गले में कुछ लम्बा पहनें। लम्बी चैन या कलरफुल नेकलेस, ड्रेस को एट्रेक्टिव बनाता है। यदि आपको ऐसा लगता है कि ऐसा पहनने से आप मोटी लगेगी तो आपकी गलतफहमी है।



Click it and Unblock the Notifications
