Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
नेट की साड़ी में क्या खूब कहर ढाया हेमा मालिनी ने
हेमा मालिनी ने अभी हाल ही में एक ईवेंट अटेंड किया जिसका नाम था वॉलीवुड टाउनशिप। इस ईवेंट में उन्होने क्या खूबसूरत साड़ी पहन रखी थी। हर धड़कनों की धड़कन हेमा मालिनी अभी तक इतनी फिट हैं कि मत पूछिये। वैसे तो वह हर साड़ी में काफी अच्छी दिखती हैं लेकिन इस बार हेमा जी मानों कहर ढा रही हों। ईवेंट के समय हेमा जी ने अपने चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान के साथ काफी सारा मेकअप भी कर रखा था।
हेमा मालिनी: ड्रीम गर्ल की बेस्ट साड़ियां

अनुभवी अभिनेत्री हेमा मालिनी काफी अच्छी लग रही थीं। हेमा मालिनी ने सफेद रंग की साड़ी पहन रखी थी , जो कि काफी अच्छी मसंद थी। वहां पर मौजूद काफी लोगों ने कहा कि हेमा मालिनी वहां पर मौजूद सभी महिलाओं में से सबसे अच्छी दिख रही थीं।


For More Pics CLick Here
हेमा मालिनी की वाइट नेट साड़ी में ब्राइट रेड का भी टच था। साड़ी का बार्डर सिल्वर और रेड के मेल में दिया गया था। अपनी साड़ी को बेहतरीन लुक देने के लिये हेमा ने लाल रंग का ब्लाउज पहन रखा था, जिसमे काफी चमक थी। हेमा मालिनी से साड़ी से मैच करते हुए कंगन, छोटी सी लाल बिंदी और हां लाल रंग की लिपस्टिक भी लगा रखी थी।

लाल और सफेद रंग की पारंपरिक साड़ी हेमा मालिनी पर काफी ज्यादा अच्छी दिख रही थी। हेमा जी को अच्छी तरह से पता है कि वह किस रंग में और कौन से परिधान में सबसे अच्छी दिखती हैं। हमने आज से पहले भी कई सेलेब्रिटियों को इसी रंग की साड़ी पहने देखा है, लेकिन हेमा मालिनी का स्टाइल हमें सबसे जुदा और बेहतरीन दिखा। आपको हेमा मालिनी जी कैसी दिखीं इस खूबसूरत साड़ी में, हमें जरुर लिखें।



Click it and Unblock the Notifications
