Latest Updates
-
Vat Savitri Vrat 2026: घर के पास नहीं है बरगद का पेड़? तो इन 5 तरीकों से पूरी करें वट सावित्री की पूजा -
Mouni Roy और Suraj Nambiar का तलाक कंफर्म, 4 साल का रिश्ता खत्म, क्या है अलग होने की वजह? -
Vat Savitri Vrat 2026: वट सावित्री व्रत में क्या खाएं और क्या नहीं? जान लें जरूरी नियम -
Vat Savitri Vrat 2026:पीरियड्स में वट सावित्री का व्रत रखना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र और नियम -
सर्वाइकल का दर्द नहीं हो रहा बर्दाश्त तो करें ये 5 योगसन, दर्द से जल्द मिलेगा आराम -
Vat Savitri Vrat 2026 Wishes: बना रहे सुहाग, सलामत रहें पिया; अखंड सौभाग्य के पर्व पर सुहागिनों को भेंजे दुआ -
गर्मियों में ऑयली स्किन पर लगाएं ये 5 चीजें, दिनभर खिला-खिला रहेगा चेहरा -
UP Dhaba Style Arhar Dal Tadka Recipe: घर पर पाएं ढाबे जैसा असली स्वाद -
Shani Amavasya 2026: शनि की साढ़े साती और ढैया से हैं परेशान? अमावस्या पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान -
16 साल की बेटी को समय रहते जरूर सिखाएं ये 5 जरूरी बातें, जिंदगी की कई परेशानियां हो जाएंगी आसान
अपने ऑफिस वियर को दिलचस्प बनाने के सुझाव
हर रोज दफ्तर के लिए कपड़े निकलते समय महिलाएं कशमश में पड जाती है। आज की बदलती कॉर्पोरेट दुनिया में कपडों का चयन अपनी मरजी के मुताबिक नहीं किया जा सकता हैं। आपके कपडे आपके पेशे व ओहदे को दर्शाते हैं, इसलिए अपने ऑफिस वियर को थोडा सा स्टाइलिश बनाएं। ऐसी स्थिति में कपड़ों का थोडा सा भी ज्ञान कार्यस्थल में आपके आत्मविश्वास को बढाने में मदद कर सकता है। इसके अलावा, आप अपने व्यवसायी जीवन में बदलते वक्त के साथ आने वाले फैशन का भी अनुसरण कर सकते हैं। इस तरह आप अपने कार्यालय में एक विशिष्ट स्टाइल स्टेटमेंट कायम कर पाएंगे।
इस प्रक्रिया में आगे बढ़ने से पहले आपको अपने काम को समझने की जरुरत है। फिर ऐसे कपड़ों का चयन करें जो आरामदायक तथा फ़ैशनपरस्त हों। हमेशा उन्ही चीजों का चयन करें जिनमें आप खूबसूरत तथा स्टाइलिश दिखती हैं। अतः इस विषय पर अधिक जानकारी पाने के लिए नीचे दिए गए सुझावों की सूची पर ध्यान दें।

1 क्लासिक लुक: अधिकांश महिलाएं दफ्तर में स्वयं को क्लासिक लूक में देखना पसंद करती हैं। इस लूक का चयन करने वाली महिलाओं को अपने कपड़ों के साथ-साथ अपने जूतों, बैग, घडी व लिपस्टिक पर भी ध्यान देना चाहिए। यह लूक आपको परंपरागत लेकिन समय के साथ चलने वालों की श्रेणी में खड़ा करता है। ऑफिस जाने वाली महिलाएं कैसे करें 5 मिनट में मेकअप
2 कैजुअल लुक: अपने कैशवल लूक को पूरी तरह कैशवल रखें तथा इसका पूरा आनंद लें। कपड़ों के साथ मेल खाती एक्सेसरीज़ पर भी ध्यान दें। अपने कैशवल लूक को पेशेवर लूक देने के लिए आप जीन्स के साथ शर्ट व अन्य टॉप्स पहन सकते हैं।
3 बेढंग तरीके से तैयार होना: महिलाएं स्वयं पर इतना अधिक ध्यान देती हैं कि उन्हें बेढंग तरीके से तैयार होना पसंद नहीं आता है। अगर आप अपने रोज के लूक से तंग आ चुकी हैं और कुछ नया करना चाहती हैं, तब थोडी सी समझदारी आपको बेहतर महसूस करा सकती है। इसके लिए तंग कपड़ों के बजाय ढीले-ढाले कपड़ों का चयन करें, स्ट्रेट की बजाय घुघराले बाल बनाएं।
4 ग्लैमरस लुक: ग्लैमरस लूक वाली महिलाएं कभी भी अपने लूक के साथ कोई समझौता नहीं करना चाहती हैं। ग्लैमरस लूक की दीवानी महिलाओं को अपने लूक को सहज रखने की जरुरत है। उन्हें अपने रंगीन कपड़ों व ब्रांडेड चीजों पर पूरी तवज्जों देनी चाहिए।
5 जटिल लुक: इस लूक को अपनाना किसी प्रयोग से कम नहीं होगा। ऐसा करते समय आपको अपने ओहदे को तथा अपने काम को ध्यान में रखना चाहिए। अगर आपको इस लूक को अपनाने में हिचकिचाहट महसूस हो तो इस प्रयोग को ना करें।
6 सादगी: यह किसी भी जॉब प्रोफाइल की आम मांग है। इस लुक को अपनाने के लिए आपको केवल अपने काम के नियमों का पालन करने की जरुरत है। लेकिन चिंता ना करें क्योंकि सादगी में भी आप खूबसूरत दिख सकती हैं। इसके लिए आपको सुंदर कपड़ों व जूतों के साथ सरल आभूषणों का चयन करना होगा।



Click it and Unblock the Notifications