Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
जारा के इस सूट में काजोल दिखीं सबसे स्टाइलिश
इकनोमिक फोरम पर काजोल ने इंडिया इकनोमिक सम्मिट में हिस्सा लिया, जिसमें वह काफी स्मार्ट और स्टाइलिश लुक में नज़र आईं। बॉलीवुड की हॉटेस्ट मॉम, काजोल ने हमें उस वक्त चौंका दिया जब वह जारा के सूट में मंच पर मुस्कुराते हुए आईं। काजोल पारंपरिक के साथ-साथ वेस्टर्न आउफिट्स पर हाथ आजमा चुकी हैं। जब हमने उन्हें इससे पहले के कैंपेन में देखा था, तब वह अपने खास डिजाइनर सब्यासाची की साड़ी में ही नज़र आती थीं। काजोल को साड़ी के लुक में देख कर हम काफी बोर हो चुके हैं , लेकिन काजोल को साड़ी सबसे ज्यादा पहन्ना पसंद है।
खूबसूरत सिल्क टॉप और लॉंग स्कर्ट में काजोल


हाल की के कैंपेन के लिये काजोल ने जो सूट पहना था वह जारा का था। उन्हीं की तरह कई सारी सेलेब्रिटियों को आज कल वुमन सूट्स काफी पसंद आ रहें हैं। आप कह सकते हैं कि बॉलीवुड में सूट पहनने का ट्रेंड काफी आम होता सा दिख रहा है। अभी हाल ही में एश्वर्या राय ने भी अपने जन्मदिन के अवसर पर राबर्टो कवाली का ब्लैक रंग का सूट पहना था। हर सेलेब्रिटी खुद को इस तरह से ड्रेस अप करना चाहती है कि वह अपने बेस्ट लुक में दिख सके और कुछ ऐसा ही काम काजोल ने भी किया है।

बॉग ब्यूटी काजोल ने इस अवसर पर ब्लैक रंग का जारा सूट पहना था जिसके साथ उन्होने मस्टर्ड रंग का वी-नेक टी पहन रखा था। सूट में केवल एक ही बॉटम था। काजोल की स्लीक दिखने वाली पैंट भी काफी अच्छी लग रही थी। इस दौरान लोगों की नज़रे केवल काजोल पर ही टिकी नज़र आई।

काजोल ने अपने इस लुक को एक बोल्ड मेकअप दे कर पूरा किया। उनकी आंखें स्मोकी शैडो और ब्लैक रंग के काजल से सजी हुई थीं। काजोल ने होंठो पर न्यूड शेड की लिपस्टिक लगा रखी थी। काजोल ने अपने सूट के साथ एक भी एक्सेसरी नहीं पहन रखी थी। साथ ही काजोल का हेयरस्टाइल काफी हॉट नजर आ रहा था।



Click it and Unblock the Notifications
