Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
नच बलिये के सेट पर शिल्पा शेट्टी: करें वोंट
शिल्पा शेट्टी अपने लुक्स को ले कर काफी चर्चा में रहती हैं और हों भी क्यूं ना, शिल्पा तरह-तरह के लुक्स पर एक्सपेरिमेंट जो करती रहती हैं। अभी हाल ही में हमने शिल्पा शेट्टी को बिपाशा बसु के बर्थडे पार्टी में प्रिंटिड पैंट्स में देखा था। शिल्पा शेट्टी नच बलिये सीज़न 6 की भी जज हैं, इसलिये उन्हें अपने कपड़ों पर काफी ध्यान देना होता है। इस सीजन में शिल्पा ने बैक टू बैक केवल साडी ही पहनी है।
शिल्पा ने पिछले दो एपीसोड में बहुत ही खूबसूरत साडी पहनी थी, जिसे देख कर कहना मुश्किल है कि कौन सी साड़ी में वे सबसे ज्यादा खूबसूरत दिख रही हैं। शिल्पा ने सेक्सी ऑरेंज कलर की क्रीप साडी पहनी थी, जो कि काफी प्लेन थी। इस प्लेन ऑरेंज साडी के पल्लू पर गोल्डन वर्क किया गया था। शिल्पा ने इस साड़ी से मैच करता हुआ स्लीवलेस ऑरेंज रंग का ब्लाउज पहना था। ब्लाउज पर काफी सारा गोल्डन वर्क किया गया था।

शिल्पा शेट्टी ने नच बालिये के सेट पर बैक टू बैक साडी पहनी थी। इस ऑरेंज साडी में पल्लू की ओर गोल्उन बार्डर था जिसे शिल्पा ने इस कदर पहना था, कि जिससे उसका बार्डर साफ दिखे। यह स्टाइल शिल्पा को काफी सूट करता है। दूसरे लुक में शिल्पा ने नेट की साड़ी पहनी थी जिसकी डिजाइनर का नाम नीतू लूला है। नीतू लूला ने खासतौर पर नच बलिये के लिये यह सफेद नेट की साड़ी तैयार की थी।
सफेद नेट की की साडी में काफी भारी गोल्उन बार्डर बना हुआ था। शिल्पा ने नीतू लूला की इस नेट वाइट साडी को मैचिंग ब्लाउज के साथ पहना था। ब्लाउज में काफी सारा गोल्डन वर्क किया गया था जो कि देखने में काफी स्टाइलिश लग रहा था। शिल्पा ने अपना लुक पूरा करने के लिये भारी झुमके पहने थे। हमें शिल्पा शेट्टी दोनों ही साडियों में बहुत खूबसूरत दिख रही हैं, पर आपको कौन सी साड़ी में वे सबसे ज्यादा भा रही हैं, इसके बारे में हमें लिखना ना भूलियेगा।



Click it and Unblock the Notifications
