Latest Updates
-
Baby Girl Names: तुलसी जी पर आधारित प्यारे नाम, जो बेटी को देंगे खास पहचान -
देवउठनी एकादशी व्रत कथा: क्यों खास है यह दिन? जानें बिना उपवास भगवान के दर्शन और एकादशी का महत्व -
सर्दियों में आंवला खाने के 5 फायदे, इम्यूनिटी से लेकर पाचन तक रखेगा सेहत का ख्याल -
अक्षय आंवला नवमी 2026: कब है, पूजा विधि, शुभ महत्व और क्या करें? गौरदास जी महाराज से जानें -
देव प्रबोधिनी एकादशी 2026: 20 या 21 नवंबर को रखा जाएगा व्रत? गौरदास जी महाराज से जानें सही तिथि और महत्व -
कौन हैं ‘Gen Z बाबा' शाश्वत आचार्य महाराज? 19 साल की उम्र में सोशल मीडिया पर छाए वृंदावन के युवा कथावाचक -
छठी मैया और सूर्य देव की पूजा क्यों की जाती है? जानें छठ महापर्व से जुड़ी पौराणिक कथाएं -
छठ महापर्व 2026: छठी मैया को अति प्रिय है पारंपरिक कसार प्रसाद, जानें बनाने की आसान रेसिपी -
छठ पूजा 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं: अपनों को भेजें आस्था, भक्ति और सूर्य उपासना से भरे संदेश -
छठ पूजा 2026: कब है नहाय-खाय, खरना, संध्या और उषा अर्घ्य? जानें चारों दिन की तारीख, पूजा विधि और शुभ समय
लक्मे फैशन वीक के रैंप पर एवलिन शर्मा बनीं ग्रीक गॉडेस
लक्मे फैशन वीक के तीसरे दिन रैंप पर डिजाइनर वसुंधरा ने Blurred Lines नामक कलेक्शन पेश किया, जिसकी शोस्टॉपर एवलिन शर्मा बनी। बॉलीवुड स्टार, एवलिन शर्मा एक ग्रीक गॉडेस बनी नज़र आईं, जिन्होने गोल्ड की एक्सेसरीज़ पहन रखी थी।
रेट्रो स्टाइल की दीवानी हैं तो आपको जरुर पसंद आएगा यह कलेक्शन
रैंप पर वसुंधरा की सभी मॉडल्स प्लेन ब्लैक ड्रेस में नज़र आईं। यह एक बहुत ही अच्छा आइडिया था, ज्वैलरीज़ को पेश करने का। रैंप पर हमें जड़ाऊ, कंटेम्परेरी, चंकी पैटर्न, स्पाइक्ड वेस्ट बैंड और ऐसे ही कई बढियां एक्सेसरीज़ देखने को मिले।

शो स्टॉपर एवलिन शर्मा
रैंप पर ब्लैक कलर के गाउन तथा जियोमेट्रिकल नेकलेस में काफी अच्छी दिख रही थीं। उन्होने साथ में मांग टीका भी पहन रखा था।

कंधे तक लटकते हुए नेकलेस
क्या आपने कभी ऐसी कोई ज्वेलरी देखी है जो कंधे तक हो? आज कल यह लेयर्ड शोल्डर पीस काफी चलन में हैं। इसके साथ मैचिंग ब्रेसलेट काफी खूबसूरत दिख रही है।

बटन ज्वैल्स
अगर आपको थोड़ा बोल्ड और क्लासिक लुक चाहिये तो, आप पर यह बटन ज्वेलरी काफी अच्छी दिखेगी। इस कलेक्शन में रानी हार और वेस्ट चेन भी पेश की गई।

रिंग्ड ब्रेसलेट
मॉडल्स के ऊपर रिंग ब्रेसलेट काफी फब रही हैं। इंडियन ब्राइड के लिये इस तरह की क्राउन ज्वेलरी भी काफी अच्छी दिखेगी।

गोल्ड हेडगियर
इस कलेक्शन में गोल्डन हेडगिर भी देखने को मिल जाएगा। हमे उस दिन का इंतजार है जब लेडी गागा इसे पहन कर स्टेज पर परफॉर्म करेंगी।

हेड ज्वेल्स
बाजु से ले कर कंधे और सिर तक के लिये यहां पर ज्वेलरीज़ थीं। मॉडल दृारा पहना गया मांग टीका आपके होश उड़ा देगा।



Click it and Unblock the Notifications
