Latest Updates
-
बच्चों के लिए हर 'हेल्दी' स्नैक नहीं होता सेहतमंद, खरीदते समय इन बातों पर जरूर दें ध्यान -
गणपति पूजा के बाद बचे फूलों फेंकें नहीं, इन 5 तरीकों से करें दोबारा इस्तेमाल -
बच्चे का मुंडन कब कराना चाहिए? डॉक्टर संतोष यादव ने बताई सही उम्र और मुंडन के बाद क्या करें -
गणेश विसर्जन 2026: तीसरे से 11वें दिन तक कब करें बप्पा का विसर्जन? जानें हर दिन की तिथि, शुभ मुहूर्त और विधि -
Balram Jayanti 2026: बलराम जयंती आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि -
Radha Ashtami 2026: राधा अष्टमी कब है? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
यूरिक एसिड बढ़ने पर शरीर के इन अंगों में होने लगता है तेज दर्द, साधारण समझकर न करें इग्नोर -
Adi Vinayaka Temple: भारत का एकमात्र मंदिर जहां मानव मुख वाले गणेश जी की होती है पूजा, जानें इसकी पूरी कहानी -
सामंथा रुथ प्रभु ने शेयर की अपनी गोद भराई की तस्वीरें, येलो आउटफिट में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें Photos -
National Engineers Day 2026: 15 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है इंजीनियर्स डे? जानिए इसका इतिहास और महत्व
LFW 2015: चौड़े बॉर्डर की साड़ी में रैंप वॉक किया विद्या ने
लक्मे फैशन वीक 2015 के दूसरे दिन रैंपर पर जाने माने डिजाइनर गौरंग शाह ने अपना शानदार कलेक्शन पेश किया। यह समर कलेक्शन काफी खूबसूरत था जो कि हर किसी को बहुत पसंद आएगा। गर्मियों में आराम को ध्यान में रखते हुए गौरंग ने बेहतरीन फैबरिक का प्रयोग किया है। गौरंग के इस शो के लिये बॉलीवुड की जानी मानी अदाकारा विद्या बालन ने शो स्टॉपर की भूमिका अदा की।
READ: लेक्में फैशन वीक में किरन खेर दिखी पटोला साड़ी में
विद्या बालन ने लक्मे फैशन शो के रैंप पर प्याजी कलर की चौड़े बार्डर वाली बड़ी ही खूबसूरत साड़ी पहनी थी। साड़ी का बॉर्डर गोल्डन कलर का था। विद्या के ऊपर यह साड़ी काफी ज्यादा फब रही थी। पारंपरिक लुक में विद्या ने मानो वहां पर मौजूद सभी के होश उड़ा दिये।

अगर आप रैंप पर चल रही मॉडल्स पर एक नज़र डालें तो आप पाएंगी कि गौरंग शाह ने एक से बढ़ कर एक रंगों का मेल दिखाया है, जो कि गर्मियों के हिसाब से काफी अच्छे हैं।

ये परिधान जामदानी बुनकरों दृारा बनाए गए हैं जो कि आंद्रा प्रदेश से हैं। इन्होने परिधानों में कलमकारी, फुल्कारी और चिकनकारी का खूबसूरत काम किया है।

रैंप पर इतनी सारे डिजाइन और पैटर्न देख कर ऐसा मालूम चल रहा था जैसे उनमें कोई जुगलबंदी हो रही हो। अगर आप अपने लिये इन गर्मियों में एक खूबसूरत साड़ी खरीदने के मूड में हैं तो गौंरग शाह का यह कलेक्शन आपको जरुर भाएगा।

गौरंग शाह ने आज की महिलाओं को ध्यान में रखते हुए डिजाइन्स और पैटर्न का बाखूबी चुनाव किया है। गौरंग का यह क्लासिक वर्क हर किसी को काफी पसंद आया। यह उनके दिमाग और आत्मा को छू लेने वाला कलेक्शन था।



Click it and Unblock the Notifications
