Latest Updates
-
बच्चों के लिए हर 'हेल्दी' स्नैक नहीं होता सेहतमंद, खरीदते समय इन बातों पर जरूर दें ध्यान -
गणपति पूजा के बाद बचे फूलों फेंकें नहीं, इन 5 तरीकों से करें दोबारा इस्तेमाल -
बच्चे का मुंडन कब कराना चाहिए? डॉक्टर संतोष यादव ने बताई सही उम्र और मुंडन के बाद क्या करें -
गणेश विसर्जन 2026: तीसरे से 11वें दिन तक कब करें बप्पा का विसर्जन? जानें हर दिन की तिथि, शुभ मुहूर्त और विधि -
Balram Jayanti 2026: बलराम जयंती आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि -
Radha Ashtami 2026: राधा अष्टमी कब है? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
यूरिक एसिड बढ़ने पर शरीर के इन अंगों में होने लगता है तेज दर्द, साधारण समझकर न करें इग्नोर -
Adi Vinayaka Temple: भारत का एकमात्र मंदिर जहां मानव मुख वाले गणेश जी की होती है पूजा, जानें इसकी पूरी कहानी -
सामंथा रुथ प्रभु ने शेयर की अपनी गोद भराई की तस्वीरें, येलो आउटफिट में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें Photos -
National Engineers Day 2026: 15 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है इंजीनियर्स डे? जानिए इसका इतिहास और महत्व
रेट्रो स्टाइल की दीवानी हैं तो आपको जरुर पसंद आएगा यह कलेक्शन
जानी-मानी फैशनर डिजाइनर जोड़ी, अबू जानी और संदीप खोसला ने इस बार के लक्मे फैशन वीक 2015 विंटर/फेस्टिव, की ग्रैंड ओपनिंग की है। इस बार के कलेक्शन में डिजाइनर जोड़ी ने रैंपर पर रेट्रो हिप्पी कुट्योर कलेक्शन पेश किया।
READ: गुलाबी रंग की साड़ी पहन कर शबाना आजमी बनी शोस्टॉपर
इसमें कोई शक नहीं है कि अपनी कलाकारी से दुनिया के बेमिसाल मास्टर्स, अबू जानी और संदीप खोसला ने लोगों की दिलों की धड़कनों को थाम कर रख दिया।
इन्होने चिकनकारी, जरदोज़ी और मिरर वर्क का काम लगभग सभी परिधानों में किया था। यह ना केवल क्लासी लग रहा था बल्कि काफी यूथफुल भी था। इनके कलेक्शन का नाम जवानी जानेमन था।

खूबसूरत ब्राइडल वियर डिजाइन करने वाली इस कमाल की जोड़ी ने अपना यह कलेक्शन आज की मॉडर्न महिलाओं और उनकी आज़ादी को दिया है। इनके कलेक्शन में आप पाएंगे कि 33 साल पुराना फैशन फिर से जीवित हो उठा है।

कलेक्शन में काफी गोल्डन और सिल्वर वर्क किया गया है। गोल्डन बॉडीसूट, फिर से वापस आ चुके हैं। अबू जानी और संदीप ने अपने कलेक्शन से 70वें और 80वें के दशक की झलक पेश की है, जिसमें काफी सारा ग्लैमर और हिप्पी स्टाइल पेश किया है।

अगर आप भी रेट्रो ट्रेंड की दीवानी हैं, तो आपको भी ये फ्लोई और फ्लैटर्ड गाउन जरुर भाएंगे। अबू जानी और संदीप खोसला, न सिर्फ बॉलीवुड सेलेब्रिटियों बल्कि हॉलीवुड सेलेब्रिटियों के भी फेवरेट डिजाइनरों में से एक हैं।



आप देख सकती हैं कि इनका कलेक्शन देखने के लिये कितनी सारी सेलेब्रिटियां फ्रंट रो में बैठी हुर्इ हैं। आपको इनका कलेक्शन कैसा लगा, हमें नीचे कमेंट बॉक्स में लिखना बिल्कुल भी ना भूलियेगा।



Click it and Unblock the Notifications
