Latest Updates
-
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स
चाय के साथ आनंद लें शाही समोसा का
Soups Snacks Drinks
oi-Staff
समोसा एक ऐसा स्नैक है जिसे कभी नहीं भुलाया जा सकता। घर पर पार्टी हो या फिर शाम को चार महमान आ जाएं तो, आपको प्लेट में समोसे जरुर रखे मिल जाएंगे। कभी घर पर अगर समोसा बनाने का मन करे तो शाही समोसा जरुर बनाएं। यह शाही समोसा ना केवल नाम से शाही है मगर इसमें भरने वाली सामग्रियां भी काफी शाही हैं, जैसे पनीर और मेवे। यह समोसा भी आम आलू के समोसे की तरह ही बनाया जाता है, बस भरावन सामग्री थोड़ी अलग होती है। एक बात का ख्याल रखें, अगर आप समोसों को कुरकुरा बनाना चाहती हैं, तो उन्हें धीमी आंच पर तलें। तो चलिये अब जानते हैं शाही समोसा बनाने की विधि।
टेस्टी वेजिटेबल समोसा

सामग्रीः
- मैदा- 2 कप
- अजवायन - 1/4 टी स्पून
- नमक - आधा टी स्पून
- घी - 1/4 कप
भरावन के लिये
- आलू - 2 उबले हुये
- हरी मटर - 1/4 कप
- पनीर - 100 ग्राम
- काजू - 10-12
- किशमिश - 1 टी स्पून
- अदरक - 1 इंच टुकड़ा कद्दूकस किया हुआ +1 छोटी चम्मच पेस्ट
- हरी मिर्च - 1 बारीक कटी हुई
- गरम मसाला - 1/4 टी स्पून
- अमचूर पाउडर - 1/4 टी स्पून
- लाल मिर्च पाउडर - 1/4 टी स्पून
- हरा धनियां - 2-3 टी स्पून
- जीरा - 1/4 टी स्पून
- धनियां पाउडर - आधा टी स्पून
विधि
- सबसे पहले आटे की सामग्री मिला कर सख्त आटा गूथ कर आधा घंटे के लिये गीले कपडे़ से ढंक कर रख दें।
- भरावन तैयार करने के लिये पनीर को छोटे टुकडो में काट लें।
- फिर एक कढाई में तेल गरम करें? उसमें जीरा, अदरक और हरी मिर्च डालकर थोड़ा सा भूनियेए मटर के दाने डालिये और 2 मिनिट भूनियेए धनियां पाउडर, पनीर के टुकड़े, आलू , काजू, किशमिश, नमक, लाल मिर्च पाउडर, अमचूर पाउडर, गरम मसाला और हरा धनियां डाल कर अच्छी तरह मिक्स होने तक भून लीजिये।
- अब आपका भरावन तैयार है, इसे दूसरे बरतन में निकाल कर रख लें।
- अब आप समोसा बनाने की तैयारी करें।
- एक ओर कढाई में समोसा तलने के लिये तेल चढा दें और दूसरी ओर समोसे के आटे से 1 छोटी लोई ले कर 4-5 भाग कर लें।
- इसे गोल बेल कर बीच से काट लीजिये। फिर एक भाग को हथेली पर रख कर उसमें 1 चम्मच भरावन की सामग्री भर कर समोसे की तरह तिकोना मोड़ कर सभी किनारे चिपका लें।
- इसी तहर जब सभी समोसे तैयार हो जाएं तब उन्हें गोल्डन ब्राउन होने तक तल लीजिये।
- समोसों को निकाल कर सॉस या हरी चटनी के साथ सर्व करें।
Comments
English summary
Shahi Samosa Recipe
Story first published: Tuesday, December 2, 2014, 10:30 [IST]
Other articles published on Dec 2, 2014



Click it and Unblock the Notifications