Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
घर पर पार्टी हो तो मजे़ से बनाएं पोमेग्रेनेट मार्गरीटा
Soups Snacks Drinks
oi-Staff
अनार खाने के कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं और सबसे अच्छी बात यह है कि इसे खाने से शरीर में खून बनता है। महिलाओं को तो रोज एक अनार जरुर खाना चाहिये। वैसे अगर आप अनार से कुछ अलग करना चाहती हैं तो आप उससे मार्गरीटा भी बना सकती हैं।
घर पर पार्टी हो तो मजे़ से बनाएं पोमेग्रेनेट मार्गरीटा
आज हम आपको पोमेग्रेनेट मार्गरीटा बनाना सिखाएंगे जो कि काफी टेस्टी होता है और बिना शराब के बनाया जा सकता है। आप इसे अपने लिये या फिर घर पर पार्टी आदि में भी बना कर महमानों को सर्व कर सकती हैं। तो जल्दी से बाजार से ताजे अनार ले आएं और उससे बनाएं पोमेग्रेनेट मार्गरीटा, अब आइये देखें इसकी रेसिपी...

कितने- 4 लोगों के लिये
बनाने में समय- 20 मिनट
सामग्री-
- 300 एम एल अनार का जूस
- 1/4 कप ताजा संतरे का जूस
- 2 नींबू का जूस
- 10 से 12 आइस क्यूब्स
- अनार के बीज- गार्निशिंग के लिये
- नमक- गिलास के किनारो को सजाने के लिये
विधि -
- अनार के बीज़ों को किनारे रख कर बाकी की सभी सामग्रियों को मिक्सर में अच्छी तरह से ग्राइंड कर लें।
- अब एक प्लेट पर जरुरत भर का नमक डालिये और कांच के गिलास को उल्टा रख कर दबाइये।
- ऐसे में नमक गिलास के चारों ओर लग जाएगा।
- अब इस गिलास में मार्गरीटा उडे़लिये।
- अब ऊपर से अनार के दानों से ड्रिंक को गार्निश कीजिये और सर्व कीजिये।
Comments
English summary
घर पर पार्टी हो तो मजे़ से बनाएं पोमेग्रेनेट मार्गरीटा
Story first published: Wednesday, December 23, 2015, 9:00 [IST]
Other articles published on Dec 23, 2015



Click it and Unblock the Notifications
