Latest Updates
-
Saif Ali Khan की पहली शादी में क्यों शामिल नहीं हुई थीं बहन सबा? बताया 50 की उम्र में भी क्यों हैं कुंवारी -
Lion's Gate Portal 2026: क्यों इतना खास है 8 अगस्त का दिन? ऐसे मेनिफेस्ट कर सकते हैं अपनी सबसे बड़ी इच्छा -
बारिश के मौसम में सुबह चेहरे पर लगाएं ये 3 चीजें, दिनभर फ्रेश और ग्लोइंग नजर आएगी स्किन -
8 या 9 अगस्त, कामिका एकादशी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
National Handloom Day: अपने वॉर्डरोब में शामिल करें ये 7 मशहूर हैंडलूम साड़ियां, हर मौके पर मिलेगा शाही लुक -
80 की उम्र में अकेले जिंदगी जी रही हैं उषा नाडकर्णी, बेटा नहीं मानता मां, एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द -
National Handloom Day: जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडू तक, जानें भारत में किस राज्य का कौन सा हथकरघा उत्पाद है मशहूर -
Rabindranath Tagore Death Anniversary: आज है रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्य तिथि, यहां जानिए उनके अनमोल विचार -
विटामिन K की कमी हो सकती है शरीर के लिए घातक, जानें इसके लक्षण और फूड सोर्स -
Steel Vs Glass Container: स्टील या ग्लास कंटेनर, किसमें खाना स्टोर करना है ज्यादा सुरक्षित? जानें एक्सपर्ट से
पीजिये ये 5 टेस्टी छाछ और कहिये गर्मियों को बाय-बाय
छाछ यानी मठ्ठा गर्मियों में किसी अमृत से कम नहीं होता। एक गिलास छाछ गर्मी को छू मंतर करने के लिये काफी होता है। गर्मी में तमाम तरह की बीमारियां हो जाती हैं, जिसमें से पेट की बीमारी सबसे आम होती है।
तो अगर आप को दही पसंद है तो आप उससे छाछ बना कर खुद भी पी सकती हैं और परिवार वालों को भी पिला सकती हैं। आज हम आपको छाछ की 5 रेसिपीज़ बनाना सिखाएंगे जो कि गर्मियों में हर किसी को पीनी चाहिये।
यह छाछ रेसिपी काफी आसानी से घर में बनाई जा सकती है और इसकी सभी सामग्रियां आपको आराम से घर पर ही मिल जाएगी। आइये जानते हैं इनकी रेसिपी...

नींबू छाछ
2 चम्मच ताजी दही में 1 गिलास पानी मिलाएं। इसमें नमक की जगह नींबू का रस मिलाएं और इसे बाहर से आते ही पी जाएं।

मजिगे
एक मिक्सर में दही और पानी को फेंट लें और उसमें कटी हरी मिर्च और कड़ी पत्ते मिला लें। यह पेय साउथ इंडिया में काफी लोकप्रिय है।

मसाला छाछ
आधा कप दही में आधा चम्मच जीरा पावडर, एक चुटकी काला नमक और 1 गिलास पानी मिला कर मिक्स कर लें। फिर इसममें आइस क्यूब्स मिला कर ऊपर से पुदीना या धनिया पत्ती छिड़के।

जीरा छाछ
छाछ में जीरा पावडर और नमक मिलाएं। कोशिश करें कि छाछ ज्यादा गाढ़ा ना हो। उसके बाद इसमें पुदीने की पत्ती डाल कर सर्व करें।

पुदीना छाछ
यह एक गुजराती डिश है। 300 एम एल पानी में 1 कप दही और थोड़ी सी ताजी पुदीना पत्ती मिलाएं। फिर इसमें कुटी हुई अदरक और आधा चम्मच जीरा पावडर मिक्स करें। इसे छान लें और 20 मिनट के लिये फ्रिजर में ठंडा होने के लिये रख दें। फिर सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications