Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
पेट दर्द, गैस, या लूज मोशन, सबका इलाज है यहां
पेट की समस्या बहुत ही आम समस्या है। आयुर्वेद के अनुसार पेट का रोग शरीर के हर रोग का प्रमुख कारण होता है। पेट में गैस बनना, बार-बार डकार आना, पेट में एसिड बनना, अल्सर होना, अपच होना, डायरिया या लूज मोशन होना हर दिन की बात हो चुकी है। कई लोग पेट के रोग को दूर करने के लिये खाना खाने के बाद चूर्ण या दवाइयों का सेवन करने लगते हैं, मगर इन सब को रोज रोज खाने से आदत पड़ जाती है। पेट के रोग से बचने के लिये आपको अपनी डाइट में काफी बदलाव करने चाहिये।
अगर आप भोजन ठीक समय पर नहीं करते या फिर सारा दिन भूखा रह कर एक साथ खूब सारा भोजन खा जाते हैं, तो इसमें कोई शक नहीं है कि आपका पेट खराब होगा ही होगा। पेट को सही रखने के लिये बाजार में तमाम दवाइयां आती हैं लेकिन, अगर आप अपनी डाइट में ओट, दाल, ब्राउन राइस, बाजरा, साबुत अनाज, ढेर सारे फल और फाइबर वाली सब्जियां शामिल करेगें तो आप सही रहेगें। बाकी की समस्याओं का हल हमारे पास है, नीचे पढिये-

एसिड बनने पर
जब आप ज्यादा समय के लिये कुछ भी नहीं खाते तब पेट में एसिड बनने लगता है। फिर जैसे ही आप कुछ खाते हैं, तब सब कुछ सही हो जाता है। इस समस्या को सही करने के लिये आपको ठंडा दूध पीना चाहिये।

पेट में गैस
इसे दूर करने के लिये आपको योगआसन जैसे, पवनमुक्त आसन या खूब सारा पानी पीना चाहिये जिससे गैस निकल जाए।

गैस्ट्रिक अल्सर
जब आपका खाने का समय अनियमित रहता है तब पेट में जलन और दर्द होना शुरु हो जाता है। इसे हमेशा सही करने के लिये आपको हर दो घंटो में कुछ न कुछ खाते रहना चाहिये।

अपच
जब आप कुछ मसालेदार या तीखा खाना खा लेते हैं तो उसे पचाने में परेशानी होती है। इस चीज को सही करने के लिये आपको जलजीरा पीना चाहिये।

लूज मोशन
खराब भोजन कर लेने से अक्सर ये समस्या हो जाती है। इसे सही करने के लिये आपको केला खाना चाहिये। इसके साथ ही ORS या नमक और चीनी डाल कर पानी पीना चाहिये।

कब्ज
जब आप ज्यादा पानी नहीं पीते या फिर खाने में प्रोटीन या कार्ब की मात्र ज्यादा हो जाती है तब कब्ज की समस्या पैदा हो जाती है। इससे भूख भी मर जाती है। इसे दूर करने के लिये दूध और पपीता खाइये।

लैक्टोज हजम न कर पाना
कई लोग दूध या उससे बने पदार्थों को आसानी से हजम नहीं कर पाते, जिससे उन्हें अपच की समस्या हो जाती है। इससे बचने के लिये आप दूध से बने उत्पादनों का सेवन बंद कर सकते हैं।

पेट के कीड़े
पेट के कीड़ों का मारने का सबसे अच्छा तरीका है, दवाई खाना।



Click it and Unblock the Notifications
