Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
फलाहारी आलू पनीर कोफ्ता रेसिपी
Soups Snacks Drinks
oi-Staff
नवरात्र में अगर आप सोंचती हैं कि कुट्टू की पूड़ी, साबुदाने की खिचड़ी और फ्राइड आलू के अलावा कुछ भी नहीं बनाया जा सकता तो आप गलत हैं।
आज हम आपको एक आसान सी और बड़ी ही टेस्टी नवरात्रि स्पेशल रेसिपी बनाना सिखा रहे हैं, जिसे पनीर कोफ्ता रेसिपी कहते हैं।
वैसे तो आपने ढेरों कोफ्ते बनाए ही होंगे लेकिन यह आलू पनीर का कोफ्ता टेस्ट में बड़ा ही लाजवाब है। आप इसे शाम के समय नाश्ते के तौर पर सर्व कर सकती हैं।
एक या दो कोफ्ते खा कर ही पेट भर जाता है जिससे रात में आप कुछ हल्का फुल्का खा कर अपनी भूंख मिटा सकती हैं। तो अब बिना देर किये आइये जानते हैं फलाहारी आलू पनीर कोफ्ते बनाने की विधि।

सामग्री-
- 200 ग्राम पनीर, घिसा हुआ
- 3 उबले आलू
- 11/2 बड़ा चम्मच खोया
- 1/2 चम्मच काली मिर्च पाउडर
- ¼ चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1 बड़ा चम्मच कटा हरा धनिया
- 2 बड़े चम्मच सिंघाडे़ का आटा
- 2-3 बड़े चम्मच कटे हुए सूखे मेवे - बादाम, काजू, किशमिश और पिस्ते
- तलने के लिये घी
- स्वादअनुसार सेंधा नमक
बनाने की विधि-
- एक बडे़ बर्तन में मेवे छोड़ कर बाकी की सभी चीजों को मिला लें।
- जरूरत के अनुसार नमक और मसाले मिलाएं।
- अब इस मिश्रण को अच्छी तरह से गूथें और उसकी छोटी छोटी बॉल्स बना कर बीच में दो टुकड़े मेवे के भरें।
- फिर इसे अच्छी तरह से गोल करें और गरम घी की कढाई में इन्हें गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें।
- अब इसे पेपर टिशू पर निकाल कर कुछ देर रखें।
- फिर इसे गरमा गरम हरी चटनी या मीठी चटनी के साथ सर्व करें।
Comments
Read more about: snacks navratri recipes in hindi navratri fast veg recipe paneer recipe स्नैक पनीर नवरात्रि व्रत वेज रेसिपी नार्थ इंडियन डिश
English summary
aloo paneer kofta recipe for navratri
Story first published: Monday, September 26, 2016, 11:54 [IST]
Other articles published on Sep 26, 2016



Click it and Unblock the Notifications
