Latest Updates
-
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि
गरमा गरम लौकी के पकौड़े बना कर लें बारिश के मजे
Beauty
oi-Staff
आज कल बारिश अपने पूरे जोश में है, तो ऐसे में सभी का मन करता है कि वे घर पर कुछ तला भुना खाएं। इसी बात का ध्यान में रखते हुए आज हम आपको लौकी के पकौड़े बनाना सिखा रहे हैं, जो काफी आसानी से और कम समय में बनाए जा सकते हैं।
इन पकौड़ों को बनाने के लिये आपको बिल्कुल नरम लौकी लेनी होगी, जो खाने में मीठी लगे। बारिश के मौसम में गरमा गरम लौकी के पकौड़ों के साथ चाय पीने का मजा ही कुछ और होता है। तो इंतजार ना करें और देंखे कि यह लौकी के पकौड़े कैसे बनाए जाते हैं।
कितने- 2 सदस्यों के लिये
बनाने में समय- 20 मिनट
सामग्री-
- लौकी - 15-20 पतले गोल गोल टुकड़े कटे हुए
- बेसन - 1 कटोरी
- नमक - स्वादानुसार
- लाल मिर्च पावडर - 1/2 छोटा चम्मच
- धनिया पावडर - 1/2 छोटा चम्मच
- गरम मसाला - 1/2 छोटा चम्मच
- हल्दी - 1 चुटकी
- हरी धनिया - 1 बारीक कटी हुई
- हरी मिर्च - 2 बारीक कटी हुई
- तेल - जरुरत अनुसार
विधि
- एक बर्तन में लौकी और तेल को छोड़ कर बाकी के सभी मसाले मिला कर गाढा घोल तैयार कर लें।
- कढाई में तेल गरम करें।
- फिर लौकी के टुकड़ों को अच्छी तरह से बेसन में लपेट कर कढाई में डालें और सुनहरा होने तक तल लें।
- इसी तरह से सभी पकौड़े तल लें और फिर पेपर टॉवल पर निकाल लें।
- फिर इन्हें चटनी के साथ गरमा गरम सर्व करें।
Comments
English summary



Click it and Unblock the Notifications
