Latest Updates
-
Fry Pan Method Fish Masala Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा फिश मसाला -
Pahadi Green Superfood Kafuli Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड का पारंपरिक और पौष्टिक स्वाद -
टीम इंडिया की जर्सी पाकर इमोशनल हुए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी, कही ये बड़ी बात, देखें Video -
क्यों मनाते हैं International Olympic Day? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की खास थीम -
कौन हैं WhatsApp के नए CEO कुणाल शाह? न इंजीनियरिंग, न MBA डिग्री, फिर भी करोड़ों में है नेट वर्थ -
Mahesh Navami 2026: महेश नवमी आज, जानें शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ माह का आखिरी बड़ा मंगल आज, इन उपायों को करने से मिलेगी हनुमान जी की विशेष कृपा -
Happy Mahesh Navami 2026 Wishes: महेश जिनका नाम है...महेश नवमी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Aaj Ka Rashifal 23 June 2026: मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, जानें अपना भाग्य -
शाम 7 बजे के बाद गलती से भी मत करना ये 5 काम, बढ़ता है हार्ट अटैक का रिस्क
ब्रेकफास्ट में बनाइये ओट्स चिल्ला
Soups Snacks Drinks
oi-Staff
ओट्स एक ऐसी हेल्दी चीज है जिसे ब्रेकफास्ट में जरुर खाना चाहिये। इसमें ढेर सरा फाइबर होता है जो आपके पेट को लंबे समय तक भरे रखने में मदद करता है। अगर आप रोज वही बोरिंग मिल्क एंड ओट्स खा कर बोर हो चुकी हैं, तो आज ओट्स चिल्ला बना कर देखिये।
आप चाहें तो इसमें अपने मन पसंद की कोई एक सब्जी भी मिक्स कर सकती हैं। इसके अलावा इसको और भी टेस्टी बनाने के लिये इसमें दही का भी प्रयोग किया जा सकता है। यह काफी टेस्टी ब्रेकफास्ट होता है जो कि पेट पर बिल्कुल भी भारी नहीं पड़ता। आइये जानते हैं कि ओट्स चिल्ला कैसे बनाया जाता है।

कितने- 4 सदस्यों के लिये
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 10 मिनट
सामग्री-
- 2 कप ओट्स
- 1/2 कप बेसन
- 1 बारीक कटी प्याज
- 1 कप बारीक कटी हरी धनिया
- 2 हरी मिर्च, बारीक कटी
- नमक- स्वादअनुसार
- तेल- फ्राई करने के लिये
विधि -
- सबसे पहले एक कटोरे में थोडे़ से पानी के साथ सभी सामग्रियों को मिक्स कर के एक घोल बना लें।
- फिर नॉन स्टिक पैन में थोड़ा सा तेल फैला कर गरम कर लें।
- फिर उस पर एक चौथाई कल्छुल चिल्ले का घोल डाल कर फैलाएं।
- इसे मध्यम आंच पर पकाएं और गोल्उन ब्राउन हो जाने पर दूसरी साइड पलट दें।
- जरुरत पड़ने पर किनारों पर तेल डालें।
- फिर इसे कुछ मिनटों तक पकाएं और फिर प्लेट में निकाल कर हरी चटनी के साथ सर्व करें।
Comments
English summary
Oats Chilla Recipe For Breakfast
Story first published: Friday, May 20, 2016, 11:02 [IST]
Other articles published on May 20, 2016



Click it and Unblock the Notifications