Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
ऐसे बनाइये परवल की मिठाई
Soups Snacks Drinks
oi-Staff
परवल की मिठाई उत्तर भारत में सबसे ज्यादा बनाई जाती है। कोई भी त्योहार हो, यह मिठाई हर वक्त मौजूद रहेगी। इसका मीठा और क्रंची स्वाद सभी को भाता है। अगर आप इसे अपने घर पर बनाना चाहती हैं तो आज हम आपको इसकी रेसिपी बताएंगे।
READ: मरने से पहले जरुर खाएं ये 10 बिहारी व्यंजन
इस मिठाई को केवल एक तार की चाशनी से बनाया जाना चाहिये, जिससे ठंडी होने पर इस मिठाई में चाश्नी जमे नहीं। तो देर किस बात की आइये जानते हैं इसकी विधि-

सामग्री-
- परवल छिले और बीच से चीरा लगाए हुए - 250 ग्राम
- मावा- 1 कप
- शक्कर- 1 1/2 कप
- हरी इलायची- 1/4 चम्मच
- बादाम- 10
- पिस्ता- 10
- मिल्क पावडर- 2 चम्मच
- सोडा बाइकार्बोनेट- चुटकीभर
- केसर - चुटकीभर
विधि -
- सबसे पहले स्टफिंग बनाएंगे, जिसके लिये खोए को एक पैन में रोस्ट करने के लिये रखेंगे। फिर उसमें आधा कप शक्कर मिलाएं और आंच चालू रखेंगे।
- एक दूसरे पैन में बची हुई शक्कर और एक कप मिक्स कर के पतली चाशनी तैयार करेंगे।
- खोए में हरी इलायची मिला कर मिक्स करेंगे।
- अब खोए के नीचे आंच बंद कर के उसे उतार लें और उसमें बारीक कटे बादाम और पिस्ते मिलाएं।
- उसके बाद इसमें मिल्क पावडर भी मिलाएं।
- फिर इस मिश्रण को एक प्लेट पर निकालें और ठंडा होने के लिये रख दें।
- अब हम परवलों को उबालने की तैयारी करेंगे। इसके लिये एक गहरे पैन या भगौने में पानी भर लेंगे और उसमें सोडा बाइर्कोनेट मिक्स करेंगे।
- जब पानी उबलने लगेगा तब उसमें परवल डाल कर 2-3 मिनट तक पकाएंगे और गैस बंद कर देंगे।
- फिर परवलों को निकाल कर उसमें से पानी निथार लें।
- फिर इन परवलों को एक तार वाली चाशनी में लगभग 1 घंटे तक ढंक कर रखें, जिससे वह पूरी तरह से मीठे हो जाएं।
- आप देखेंगी कि परवल का रंग बदल जाएगा।
- उसके बाद परवल निकालें और उसमें से चाशनी को निथार लें।
- फिर उसमें खोए का मिश्रण भरें और ऊपर से केसर के धागे लगा कर सजाएं।
- अब आप इन्हें महमानों को सर्व कर सकती हैं।
- इस मिठाई को फ्रिज में रख कर एक हफ्ते तक बड़े ही आराम से खाया जा सकता है।
Comments
English summary
ऐसे बनाइये परवल की मिठाई
Story first published: Friday, February 5, 2016, 9:03 [IST]
Other articles published on Feb 5, 2016



Click it and Unblock the Notifications
