Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
मजे से बनाइये चटपटी पोहे की नमकीन
अगर आप चाय के समय खाई जाने वाली नमकीन की रेसिपी ढूंढ रही हैं तो यहां आपके लिये है एक चटपटी पोहे की नमकीन जो, आपके परिवार वालों को काफी पसंद आएगी। एक बार इसे जरुर ट्राई करें क्योंकि यह काफी टेस्
Soups Snacks Drinks
oi-Staff
शाम के समय नाश्ते में चाय के साथ चटपटा पोहा चूड़ा काफी टेस्टी लगता है। अगर आपके बच्चों को यह काफी पसंद है और आप उन्हें बाजार का पैकेट वाला खट्टा मीठा चूड़ा खरीद कर खिलाती हैं, तो ऐसा ना करें।
आप चाहें तो घर पर आराम से कम समय में ढेर सारा पोहा चूड़ा बना सकती हैं। बाजार में ढेरों प्रकार के पोहे मौजूद हैं, लेकिन इस नमकीन को बनाने के लिये हमें मीडियम से मोटे साइज के पोहे चाहिये।
अगर आप चूड़े को तेल में फ्राई नहीं करना चाहती हैं, तो उसे गरम आंच पर सेंक भी सकती हैं। यह एक बेहतरीन नमकीन है, जो आने वाली दीवाली पर भी काम आ सकती है। आइये जानते हैं इसको बनाने की विधि-

कितने- 1 किलो
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 10 मिनट
सामग्री-
- 1 1/2 किलो पोहा
- 1 1/2 कप तेल
- 2 से 3 गुच्छे कड़ी पत्ते
- 6 लहसुन
- 2 से 6 हरी मिर्च
- 1/2 चम्मच लाल मिर्च पावडर
- नमक- स्वादअनुसार
- 1/4 से 1/2 कप सूखा नारियल, महीन कटा हुआ
- 1/4 से 1/2 कप काजू या मूंगफली
- मुठ्ठी भर किशमिश
- शक्कर और अमचूर यदि जरुरत हो
- 1/2 चम्मच भुना और कुटा जीरा
कैसे बनाएं रेसिपी -
- एक पैन में तेल गरम करें। पोहे को तीन हिस्से में बांट लें और एक एक हिस्सा पैन में डाल कर भून लें।
- जब पोहे अच्छी तरह से तेल में फ्राई हो जाएं तब इन्हें एक पेपर नैप्किन पर निकाल लें।
- गरम गरम पोहे में कुटा जीरा, मिर्च पावडर, हल्दी, नमक और अमचूर पावडर मिक्स करें।
- एक छोटा सा पैन गैस पर गरम करें। उसमें 2 चम्मच तेल डालें और फिर उसमें कुटी हुई लहसुन डाल कर गोल्डन होने तक फ्राई करें। फिर इसे पोहे में मिला दें।
- अब इसी पैन में ज़रा से तेल में काजू, कडी पत्ते, नारियल और शक्कर मिला कर गैस बंद कर दें। और जल्दी से इसमें किशमिश मिला दें और इसे चम्मच से चला कर पोहे में मिक्स कर दें।
- पोहे में यह सब अच्छी तरह से मिक्स करें और पोहे को ठंडा करें।
- फिर चूड़े को एयर टाइट कंटेनर में भर कर रख दें।
Comments
English summary
Poha Chivda Namkeen Recipe
Story first published: Monday, October 24, 2016, 14:03 [IST]
Other articles published on Oct 24, 2016



Click it and Unblock the Notifications
