Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
इस क्रिसमस घर पर बनाएं स्ट्रॉबेरी मार्गरिटा
यह स्ट्रॉबेरी मार्गरिटा, आपके लिए अच्छा ड्रिंक साबित हो सकता है अगर आप एल्कोहल लेने के शौकीन नहीं है। इसे बनाने की आसान रेसिपी यहां दी गई है।
स्ट्रॉबेरी हमेशा फ्रेश लगती है और स्वाद भी अच्छा होता है। अगर आपके घर पर क्रिसमस पार्टी हो, और आप सभी किसी ऐसे ड्रिंक को लेना पसंद करते हैं तो हेल्थ के लिए अच्छी हो और उसे बच्चे भी पी सकें तो स्ट्रॉबेरी से बनी ये ड्रिंक आपके लिए अच्छी रहेगी। इससे बनाना बहुत आसान है, कुछ ही मिनटों में इसे बिना पूर्व तैयारी के बनाया जा सकता है।
आप इसे दिन के किसी भी समय पी सकते हैं और खाने के बाद या पहले भी पी सकते हैं। इससे बनाने की विधि निम्न प्रकार है:
कितने लोगों के लिए - 2
कुल समय - 10 मिनट
आवश्यक सामग्री -
1. 4 कप बर्फ - महीन कूटी हुई
2. 1 कप काटी हुई स्ट्रॉबेरी
3. 4 चम्मच चीनी
4. 4 चम्मच नींबू का रस
ग्लास रिम बनाने के लिए सामग्री -
1. एक चम्मच नमक
2. एक चम्मच नींबू का रस
रिम बनाने की विधि -
सबसे पहले साफ गिलास को लें। उसकी किनारी पर नींबू का रस लगाएं। अब एक कटोरे में नमक को फैला लें और गिलास को उल्टा करके उस पर नमक को किनारी पर चिपका लें। इससे गिलास पर नमक की किनारी बन जाएगी।

साथ ही, गिरे हुए नमक को हल्के हाथों से टिशू से साफ कर लें। सभी गिलासों को ऐसे ही डेकोरेट कर लें।
मार्गरिटा बनाने की विधि -

एक ब्लेंडर लें। उसमें काटी हुई स्ट्रॉबेरी और कूटी हुई बर्फ को डालें। इसमें सुगर को मिला लें। साथ में नींबू के रस को भी मिला लें। इसे अच्छे से फेंट लें। एक स्मूथ मिश्रण बन जाने पर उसे गिलास में संभाल कर सर्व करें।


लीजिए, आपका स्ट्रॉबेरी मार्गरिटा तैयार हो गया है।



Click it and Unblock the Notifications