Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
जरुर बनाएं चटपटी आलू मटर सेव
Soups Snacks Drinks
oi-Staff
हम सभी का फेवरेट स्नैक अगर है तो वह है आलू भुजिया। आलू भुजिया को चाय या कॉफी के साथ खाया जाए तो इसका स्वाद दोगुना हो जाता है। इसलिये आज हम आपको आलू मटर सेव बनाना सिखाएंगे जो काफी टेस्टी होता है।
यह बिल्कुल आलू भुजिया की तरह ही बनाया जाता है पर फरक सिर्फ इतना है कि इसमें मटर भी मिलाई जाती है। आज कल तो मटर का सीज़न है तो मटर खरीदने में बिल्कुल भी कंजूसी ना करें।
READ: मसालेदार झाल मूरी बनाने की विधि
अगर आप आलू मटर की सेव को बना कर कुछ दिनों के लिये रखना भी चाहें तो यह बडे़ आराम से 1 हफ्ते तक चल जाएगी। आलू मटर की इस सेव को आप चाट, भेल पूड़ी या सादा ही खा सकते हैं। आइये अब देखते हैं चटपटा आलू मटर सेव कैसे बनाएं।

कितना- 4
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 15 मिनट
सामग्री-
- आलू- 2
- हरी मिर्च- 3 से 4
- मटर- 1 कप
- बेसन- 2 कप
- गरम मसाला पावडर- 1/4 चम्मच
- लाल मिर्च पावडर- 1/4 चम्मच
- इमली पेस्ट- 1/4 चम्मच
- चाट मसाला पावडर- 1/4 चम्मच
- हल्दी- 1/4 चम्मच
- नमक
- तेल
विधि -
- एक प्रेशर कुकर में दो आल और मटर को 2 सीटी आने तक उबाल लें।
- फिर आलू को अच्छी तरह से मसल कर महीन पेस्ट बनाएं।
- दूसरी ओर एक मिक्सर में उबली मटर और हरी मिर्च ले कर पीस लें।
- फिर एक बड़ा कटोरा लें, उसमें बेसन, आलू, मटर और मिर्च पेस्ट डालें।
- ऊपर से गरम मसाला, मिर्च पावडर, इमली पेस्ट, चाट मसाला, हल्दी और नमक मिलाएं।
- इस मिश्रण को बिल्कुल आटे जैसा ही कठोर रखें। अगर जरुर हो तो ही पानी मिक्स करें। पर हल्का पानी मिलाएं।
- अब सेव बनाने वाला मेकर लें, फिर उसमें इच्छा अनुसार सांचा चुनें और सेव का मिश्रण भरें।
- दूसरी ओर कढाई में तेल गरम करें।
- जब तेल गरम हो जाए तब उसमें मशीन से सेव बना कर डालती जाएं।
- सेव को डीप फ्राई कर लें और जब उसका रंग सुनहरा लाल हो जाए तब इसे पेपर पर निकाल लें।
Comments
English summary
जरुर बनाएं चटपटी आलू मटर सेव
Story first published: Wednesday, February 17, 2016, 12:02 [IST]
Other articles published on Feb 17, 2016



Click it and Unblock the Notifications