Latest Updates
-
इन 5 लोगों के लिए जहर है साबूदाना, व्रत में भूलकर भी न करें सेवन -
Sawan 2026 Last Somwar: सावन के आखिरी सोमवार पर करें ये खास उपाय, बरसेगी भोलेनाथ की कृपा -
दिल्ली-NCR में मूसलाधार बारिश का अलर्ट: 19 राज्यों में IMD की चेतावनी, घर से निकलने से पहले पढ़ें ये जरूरी गाइड -
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल?
बच्चों को जरुर पसंद आएंगे ये ब्रॉकली एंड चीज़ बॉल्स
ब्रॉकली का कलर इतना प्यारा होता है कि बच्चे इसे चीज़ के साथ देख कर तुरंत ही खा लेंगे। तो वेट ना करें और सीखें ब्रॉकली एंड चीज़ बॉल्स बनाने की आसान सी विधि।
Soups Snacks Drinks
oi-Staff
ब्रॉकली देखने में बिल्कुल फूल गोभी की तरह लगती है और खाने में काफी हेल्दी होती है। आप चाहें तो इससे ब्रॉकली चीज बॉल्स बना कर शाम को स्नैक के तौर पर सर्व कर सकती हैं।
अगर आप सोंच रही हैं कि इसे बनाना बड़ा ही कठिन है तो ऐसा नहीं है। हम इसको बनाने की बड़ी ही आसान विधि ले कर आए हैं।
Faasos! Get 20% Cashback On All Food Orders*
ब्रॉकली का कलर इतना प्यारा होता है कि बच्चे इसे चीज़ के साथ देख कर तुरंत ही खा लेंगे। तो वेट ना करें और सीखें ब्रॉकली एंड चीज़ बॉल्स बनाने की आसान सी विधि।

कितने- 10 बॉल्स
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट
सामग्री-
- 1 कप बारीक कटी ब्रॉकली
- 10 मॉजरेल्ला चीज़ के छोटे क्यूब्स
- 1 चम्मच तेल
- 1/2 कप बारीक कटी प्याज
- 1 चम्मच बारीक कटी लहसुन
- 2 चम्मच बारीक कटी हरी मिर्च
- 2 चम्मच कॉनफ्लोर
- 3/4 कप उबले, छिले और मैश किये आलू
- नमक- स्वादअनुसार
- ब्रेड क्रंब्स
- तेल- डीप फ्राई करने के लिये
बनाने की विधि -
- सबसे पहले गैस पर एक डीप फ्राइंग पैन चढाइये और उसमें प्याज, लहसुन और हरी मिर्च डाल कर 2 मिनट तक के लिये सौते कीजिये।
- फिर उसमें ब्रॉकली डाल कर मध्यम आंच पर 4 मिनट तक पकाइये और बीच में चलाती रहिये।
- अब इसे ठंडा कर के एक अलग बर्तन में पलट दीजिये। उसके बाद इसमें कॉर्नफ्लोर, आलू और नमक मिलाइये।
- उसके बाद इनके 10 अलग अलग भाग कर दीजिये। फिर इनके बॉल्स बनाइये और बीच में हल्का सा दबाव दे कर बीच में 1चीज़ क्यूब डाल दीजिये।
- अब ऐसे ही बॉल्स बना कर इन्हें ब्रेड क्रंब्स में लपेट लीजिये।
- उसके बाद पैन में तेल गरम करें और इन बॉल्स को गोल्डन ब्राउन होने तक तल लें और चटनी के साथ सर्व करें।
Comments
English summary



Click it and Unblock the Notifications