Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
घर पर बनाएं ठंडा ठंडा कूल कूल लेमन कुकुम्बर ज्यूस
आज हम आपको गर्मियों में राहत पाने के लिए ककड़ी और नींबू के रस की रेसिपी बताएंगे।
Soups Snacks Drinks
oi-Staff
By Seema Rawat
गर्मियों में फ्रेशनेस और ताजगी के लिए हम कितना कुछ ट्राय करते है। चेहरा साफ और सुंदर दिखें। इसके लिए हम स्पा और ब्यूटीपार्लर भी जाते है लेकिन गर्मियों में न सिर्फ चेहरा बल्कि शरीर को अंदरुनी तौर पर भी फ्रेशनेस चाहिए होता है। इसके लिए हमें ज्यूस और लिक्विड डाइट पर ध्यान देना होता है। आज हम आपको गर्मियों में राहत पाने के लिए ककड़ी और नींबू के रस की रेसिपी बताएंगे।

यह ककड़ी और नींबू का पेय हमारी कोशिकाओं के लिये स्पा में जाने समान ताज़गी भरा है। ककड़ी की हलकि सुगंध के साथ पुदिने का दिलचस्प स्वाद नींबू का खट्टापन और सोडे की झुनझुनाहट इसे एक सचमुच ताजा पेय बनाता है।
सामग्री
- 2 कप मोटी कटी हुई ककड़ी
- 1 टेबल-स्पून निंबू का रस
- 1 टेबल-स्पून बारीक कटे हुए पुदिना के पत्ते
- नमक स्वादानुसार
- एक ठंडा स्प्राइट
विधि
- मिक्सर में ककड़ी को बिना पानी का उपयोग किए पीसकर मुलायम पेस्ट बना लीजिए।
- मिश्रण को छननी की सहायता से एक गहरे बाउल में छान लीजिए।
- उसमें निंबू का रस, पुदिने के पत्ते, नमक और स्पराइट डालकर अच्छी तरह से मिलाइए।
- पेय को 3 अलग अलग गिलास में बराबर मात्रा मे डालिए और तुरंत परोसिए।
Comments
English summary
Cucumber and Lemon Drink recipe
Story first published: Sunday, April 30, 2017, 10:00 [IST]
Other articles published on Apr 30, 2017



Click it and Unblock the Notifications
