Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
सफर में लुफ्त उठाएं खट्टे ढोकले का
खट्टा ढोकला लाइट डाइट में शामिल होता है और सफर के दौरान उल्टी और जी मचलने जैसी समस्याएं भी नहीं होंगी।
Soups Snacks Drinks
oi-Staff
By Seema Rawat
अगर आप सफर कर रहे है तो स्नैक्स के तौर पर रास्ते में खाने के लिए खट्टा ढोकला ले जा सकते है। जी हां नाम से ही स्वाद आ जाने वाले इस व्यंजन का स्वाद जितना लजीज होता है, सफर के हिसाब से भी यह एकदम उपयुक्त व्यंजन है। यह लाइट डाइट में शामिल होता है और सफर के दौरान उल्टी और जी मचलने जैसी समस्याएं भी नहीं होंगी। हालांकि ढ़ोकले सामान्य तापमान पर भी स्वादिष्ट लगते हैं, एक मज़ेदार नाश्ते के लिए, इन्हें हरी चटनी और गरमा गरम चाय के साथ परोसें!

- 2 कप खट्टे ढ़ोकले का आटा
- आधा कप कप खट्टा दही
- 1 टी-स्पून हरी मिर्च का पेस्ट
- एक टी-स्पून तेल
- नमक स्वादअनुसार
- आधा टी-स्पून फ्रूट सॉल्ट
- एक टी-स्पून भुनी और दरदरी क्रश की हुई काली मिर्च
विधि
- खट्टे ढ़ोकले का आटा, दही, हरी मिर्च का पेस्ट, एक टी-स्पून तेल, गुनगुना पानी (लगभग आधा कप) और नमक को एक बाउल में डालकर अच्छी तरह मिला लें। खमीर लाने के लिए एक से आधे घंटे के लिए एक तरफ रखें।
- स्टीम करने से तुरंत पहले, फ्रूट सॉल्ट छिड़कर घोल में 2 टेबल-स्पून पानी डालें।
- जब बुलबुले आने लगे, हल्के हाथों मिला लें।
- एक 175 मिमी ( 7 इंच ) व्यास की थाली को बचे हुए आधा टी-स्पून तेल से चुपड़ लें।
- एक तिहाई घोल को तुरंत डालकर, थाली को गोल घुमाते हुए घोल को अच्छी तरह फैला लें।
- आधा टी-स्पून काली मिर्च पाउडर छिड़के और स्टीमर में 7 से 8 मिनट या ढोकले के पक जाने तक स्टीम कर लें।
- हल्का ठंडा कर बराबर ईंट के आकार में काट लें।
- विधी क्रमांक 5 से 6 को दोहराकर 2 और थाली बना लें। ग्रीन चटनी के साथ तुरंत परोसें।
Comments
English summary
How to make Khatta Dhokla
Story first published: Friday, March 17, 2017, 13:35 [IST]
Other articles published on Mar 17, 2017



Click it and Unblock the Notifications
