Latest Updates
-
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी
बच्चों के लिए बनाएं यमी टेस्टी और हेल्दी गेंहू का पास्ता
होल व्हीट पास्ता में पोषक तत्वों की मात्रा काफी ज्यादा होती है।
Soups Snacks Drinks
oi-Staff
By Seema Rawat
पास्ता एक ऐसी डिश है जो कोई भी कहीं भी खाना पसंद करता हैं। बच्चें ही नहीं बड़े भी इसे बहुत शौक के साथ खाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या हो जब टेस्ट के साथ पौष्टिकता भी मिल जाएं। जी हां आज हम आपको हेल्दी गेंहू पास्ता की रेसिपी बनाना सीखाएंगे। सबसे अच्छी बात आप इस रेसिपी को एक साथ एक ही बर्तन में बना सकती हैं।
इसे बनाने के लिए अलग अलग बर्तनों की जरुरत नहीं पड़ती हैं। इसमें होल व्हीट पास्ता का इस्तेमाल किया गया है जिसमें पोषक तत्वों की मात्रा काफी ज्यादा होती है। इसमें फाइबर की मात्रा सामान्य पास्ता की तुलना में बहुत ज्यादा होता है।
आइये जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी :

सामग्री :
- दो कप होल वीट पास्ता
- 5 लहसुन की कली
- 3 सूखी लाल मिर्च
- 2 कप टोमेटो पल्प
- 1 टमाटर बारीक कटा हुआ
- 2 चुटकी इटालियन सीजनिंग
- तुलसी की पत्तियां
- एक चम्मच कुकिंग ऑयल
- नमक स्वादानुसार
- काली मिर्च (वैकल्पिक)
बनाने की विधि :
- एक पैन में तेल गर्म करें और इसमें कूटी हुई लहसुन, लाल मिर्च और इटैलियन सीजनिंग डालें। जब लहसुन सुनहरे रंग की हो जाए तो इसमें कटे हुए टमाटर डालें और पकाएं। थोड़ी देर पकाने के बाद इसमें टोमेटो पल्प डालें और फिर इसमें पास्ता मिलाकर इसे चलायें।
- पैन में पूरा पानी भर दें जिसमें पास्ता पूरी तरह समां जाए।
- अब इसमें नमक डाल दें और फिर तेज आंच पर कुछ देर पकने दें।
- जब पानी उबलने लगे तो थोड़ी थोड़ी देर पर चमचे की मदद से इसे चलाते रहें जिससे पास्ता चिपके नहीं। इस बात का ध्यान रखें कि पास्ता का पानी पैन में ही रहना चाहिए क्योंकि ये पास्ता बेस की तरह काम करेगा।
- अब आंच बंद कर दें और ऊपर से तुलसी की कुछ पत्तियां डालकर सजाएं। आप चाहे तो काली मिर्च पाउडर भी छिड़क सकते हैं। जिन्हें चीज पसंद है वो अब इसमें ऊपर से चीज डाल सकते हैं। बस आपका लजीज पास्ता पूरी तरह तैयार है।
Comments
English summary
How to make whole-wheat pasta
Story first published: Monday, June 26, 2017, 15:10 [IST]
Other articles published on Jun 26, 2017



Click it and Unblock the Notifications