Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
हेल्दी और टेस्टी पनीर वेज समोसा
चाय की चुस्कियों के साथ गरम गरम समोसे खाने हर किसी को पसंद होते हैं, आइए आज हम पनीर के समोसे बनाना जानेंगे।
Soups Snacks Drinks
oi-Staff
By Seema Rawat
चाय की चुस्कियों के साथ गरम गरम समोसे खाने हर किसी को पसंद होते हैं, आइए आज हम पनीर के समोसे की रेसिपी बारे में बताएंगे। चाय की चुस्कियों के साथ गरम गरम समोसे खाने हर किसी को पसंद होते हैं। आज हम आपको एक अलग तरह का समोसे बनाना सिखाएंगे।
साधारण आलू की भरावन की जगह यहाँ समोसे को भरने के लिए हमने पनीर और शिमला मिर्च का प्रयोग किया है। आइए जानते है इसकी रेसिपी के बारे में-

सामग्री
- 8 समोसा पट्टियाँ ,
भरावन मिश्रण के लिए
- 1 टेबल-स्पून तेल
- आधा टी-स्पून जीरा
- एक चौथाई कप बहुत बारीक कटे प्य़ाज
- एक चौथाई कप बहुत बारीक कटी शिमला मिर्च
- आधा चम्मच टी-स्पून अमचूर पाउडर
- एक टी-स्पून लाल मिर्च पाउडर
- एक कप बहुत बारीक कटा पनीर
- नमक , स्वाद अनुसार
- 2 टेबल-स्पून बारीक कटा हरा धनिया
परोसने के लिए
- पुदीना चटनी
विधि
भरावन मिश्रण के लिए
- एक चौड़े पॅन में तेल गरम कीजिए। जीरा डालिए।
- जब ज़ीरा चटकने लगे तो प्य़ाज और अदरक-हरीमिर्च का पेस्ट डालकर मध्यम आँच पर 2 मिनट तक भूनिए।
- शिमला मिर्च, अमचूर पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, पनीर, नमक तथा धनिया डालकर अच्छी तरह मिलाइए। मध्यम आंच पर और 2 मिनट भूनिए।
- पूरी तरह ठंडा कीजिए और मिश्रण को बराबर 8 भागो में बाँटकर एक तरफ रख दीजिए।
कैसे आगे बढे
- समोसा पट्टी को सूखी, साफ, समतल जगह पर रखिए। पट्टी के एक कोने पर एक भाग भरावन मिश्रण रखिए और तीकोण के रूप में मोडिए। किनारों पर थोडा पानी लगाकर समोसे को एक एक कोण से बंद कर दीजिए।
- शेष बची सामग्री और पट्टियों से यही प्रक्रिया दोहराते हुए बाकी 7 समोसे बनाइए।
- एक कड़ाही में तेल गरम कीजिए और थोड़ा-थोड़ा करके समोसों को चारों तरफ से भूरा होने तक तल लीजिए।
- तेल सोखने वाले कागज पर निकालिए और पुदीना चटनी के साथ गरमा गरम परोसिए।
Comments
English summary
Paneer Veg Samosa Snack Recipe
Story first published: Monday, July 3, 2017, 15:08 [IST]
Other articles published on Jul 3, 2017



Click it and Unblock the Notifications
