Latest Updates
-
Harela Wishes In Pahadi Or Hindi: 'जी रया, जागि रया' कहकर अपनों को दें हरेला पर्व की शुभकामनाएं -
रथ यात्रा में सबसे पहले राजा ही क्यों लगाते हैं झाड़ू? जानिए छेरा पहरा की परंपरा -
Jagannath Rath Yatra 2026 Wishes: रथ यात्रा पर शेयर करें भक्तिमय शुभकामना संदेश, मिलेगा प्रभु का आशीर्वाद -
अमरनाथ गुफा में पिघला तो फ्रिज में दिखा 'बाबा बर्फानी' का शिवलिंग? वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान -
एक कली कच्चा लहसुन खाकर दिन की शुरुआत करती हैं सोहा अली खान, जानें खाली पेट गार्लिक खाने के 5 जबरदस्त फायदे -
पिृत दोष से मुक्ति के लिए आज आषाढ़ अमावस्या पर करें इन 5 चीजों का दान, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद -
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान?
केले से बनाइये ये टेस्टी South Indian Snack पनियारम
यह स्नैक एक साउथ इंडियन स्नैक है, जो कि पके हुए केले से तैयार किया जाता है। इसका नाम पनियारम होता है। इस स्नैक में काफी सारे आटे का प्रयोग होता है मगर आप इसमें ढेर सारे केले मिला सकती हैं।
Soups Snacks Drinks
oi-Staff
शाम को एक हेल्दी नाश्ता बनाना काफी कठिन कार्य हो सकता है क्योंकि इस दौरान ज्यादातर हमारे दिमाग में तली भुनी हुई चीजें ही आती हैं। पर आज हम आपको एक टेस्टी और आसन सी चीज़ बनाना सिखाएंगे, जो कि पके हुए केले से बनाई जाती है।
यह स्नैक एक साउथ इंडियन स्नैक है, जो कि पके हुए केले से तैयार किया जाता है। इसका नाम पनियारम होता है। इस स्नैक में काफी सारे आटे का प्रयोग होता है मगर आप इसमें ढेर सारे केले मिला सकती हैं। तो चलिये अब देखते हैं इसे बनाने की विधि -

जरुरत की सामग्री -
- पके हुए केले - 2
- गुड़ - 3/4 कप
- मैदा या गेहूं का आटा - 1/4 कप
- चावल का आटा - 1/4 कप
- पानी - 1.5 कप या जरुरत अनुसार
- नारियल - 4 - 5 बड़े चम्मच (कद्दूकस)
- घी या तेल - जरूरत अनुसार
- इलायची पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच
- किशमिश - 1 - 2 बड़े चम्मच (वैकल्पिक)
बनाने की विधि -
- केले को छील कर तोड़ लें और मिक्सी में पीस कर पेस्ट बना लें।
- फिर एक कटोरे में गुड के साथ आधा कप पानी डाल कर पिघलाएं। उसके बाद इसे छान लें।
- अब केले, नारियल और मैदे के साथ गुड का सीरप मिलाएं।
- उसके बाद इसमें इलायची पावडर मिला कर अच्छे से मिक्स करें।
- यह घोल बिल्कुल भी पतला नहीं होना चाहिये बल्कि एक गाढा पेस्ट होना चाहिये।
- अगर आपको यह बहुत ज्यादा गाढा लगता है तो इसमें हल्का सा पानी मिक्स करें।
- अब पनियारम पैन लें और उसके सांचे में घी लगाएं। फिर इसमें एक चम्मच घोल डाल कर पकाएं।
- आखिर में इस पर थोड़ा सा घी डालें।
- एक बार जब आपको लगे कि यह अंदर से पक चुका होगा, तब फिर इसे पलट दें और उस पर और 1 चम्मच घी डालें।
- जब यह दोंनो ओर अच्छी तरह से पक चुके होंगे, तब इन्हें निकाल कर बाकी का घोल डालें।
- इसी तरह से सारे पनियारम तैयार कर लें।
Comments
English summary



Click it and Unblock the Notifications