Latest Updates
-
Sarva Pitru Amavasya 2026: 9 या 10 अक्टूबर, सर्वपितृ अमावस्या कब है? जानें तिथि, कुतुप-रौहिण मुहूर्त और महत्व -
Indian Air Force Day 2026: दुनिया की सबसे ताकतवर एरयफोर्स में से एक है भारतीय वायुसेना, जानें 10 खास बातें -
35 साल की उम्र में दूसरी बार मां बनेंगी कियारा आडवाणी , जानिए इस उम्र में मां बनना कितना सेफ है? -
Nana Patekar Net Worth: 35 रुपये महीने से करोड़ों तक, जानें अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए नाना पाटेकर? -
Nana Patekar Family: नाना पाटेकर के परिवार में कौन-कौन है? पत्नी से रहते थे अलग, कम उम्र में खो दिया था बेटा -
नाना पाटेकर का 75 की उम्र में Cardiac Arrest से निधन, समझिए हार्ट अटैक से कितने अलग होते है इसके लक्षण -
Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में किस दिन कौन से रंग के कपड़े पहनें? यहां देखें 11-19 अक्टूबर की पूरी लिस्ट -
Navratri Va Durga Puja: नवरात्रि और दुर्गा पूजा में क्या अंतर है? एक ही देवी, फिर क्यों अलग हैं दोनों पर्व -
Navratri Recipes 2026: डायबिटीज के मरीज नवरात्रि व्रत में खाएं ये 5 शुगर फ्री रेसिपी, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
मानसून में डायबिटीज के मरीज पैरों का ख्याल कैसे रखें? डॉक्टर से जानें आसान फुट केयर टिप्स
Aamir Khan और गौरी स्प्रैट की शादी हुई संपन्न, दूल्हा-दुल्हन की पहली तस्वीर वायरल
Aamir Khan Gauri Spratt Wedding Photo Viral: फाइनली आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी संपन्न हो गई है। आज यानी 5 जुलाई को कपल ने अपने पाली हिल वाले घर पर करीबियों की मौजूदगी में स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत रजिस्टर्ड मैरिज कर ली है। दूल्हा-दुल्हन की शादी की पहली तस्वीर भी सामने आ गई है जो इंटरनेट पर वायरल हो गई है। इस शादी में आमिर और गौरी के परिवार वालों के अलावा अंबानी फैमिली, राज ठाकरे व कई अन्य दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की। आइए देखें आमिर और गौरी की शादी की तस्वीरें और इस खास मौके के गवाह बने कौन-कौन लोग...

शादी की पहली तस्वीर आई सामने
आज आमिर खान ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट संग शादी कर ली है। ये फंक्शन बहुत ही सादगी के साथ आमिर के पाली हिल वाले घर पर संपन्न हुआ जिसमें दूल्हा-दुल्हन के परिवार वालों के अलावा कुछ खास लोगों ने शिरकत की। आमिर और गौरी की शादी की पहली फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।
viralbhayani नाम के इंस्टाग्राम पेज पर कुछ शादी की फोटो वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में आप दोनों के चेहरे की खुशी को साफ देख सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आमिर और गौरी ने 5 जुलाई की दोपहर करीब 12:45 बजे बहुत ही प्राइवेट सेरेमनी में शादी के कागजों पर दस्तखत किए।
आमिर और गौरी संग खड़ा बच्चा कौन?
आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की पहली तस्वीर सामने आ गई है। उसमें आप देख सकते हैं कि बीच में एक छोटा बच्चा खड़ा है। दरअसल, वो गौरी का बेटा है जो उनकी पहली शादी से है। आमिर के बच्चे भी शादी में शामिल हुए। इरा खान अपने पति संग पहुंची तो बेटे जुनैद ने भी शादी में शिरकत की। अब आमिर और गौरी ऑफिशियली शादीशुदा हैं।
शादी में पहुंचा कौन-कौन?
मिस्टर परफैक्टनिस्ट की शादी में परिवार वालों के अलावा कई वीवीआईपी लोगों की भी मौजूदगी देखी गई। आमिर और गौरी की शादी में मुकेश अंबानी ने भी शिरकत की।
लंबी-चौड़ी सिक्योरिटी के बीच जब अंबानी की गाड़ी रुकी तो सभी मीडिया वालों और पैपराजी की नजरें उन्हीं पर थी। अंबानी के अलावा आमिर के दोस्त राज ठाकरे ने भी शादी में शिरकत की।
इरफान पठान भी शादी में शामिल हुए।
आमिर की ये तीसरी शादी तो गौरी की दूसरी
गौरी स्प्रैट की आमिर संग दूसरी शादी है और उनका पहली शादी से एक 6 साल का बेटा है जिसे आपने ऊपर तस्वीरों में भी देखा। वहीं आमिर खान पहले 2 शादियां कर चुके हैं और उनसे उनका तलाक हो गया है। आमिर के दो शादियों से तीन बच्चे जुनैद खान, इरा खान और आजाद राव खान हैं।
आमिर ने गौरी संग अपने रिश्ते का ऐलान अपने 60वें बर्थडे के मौके पर किया था। हालांकि वो बीते 25 सालों से एक दूसरे को जानते हैं, जो पहले दोस्ती थी वो प्यार में बदली और अब उस इश्क पर शादी की मोहर लग चुकी है।



Click it and Unblock the Notifications
