Latest Updates
-
कौन हैं जतिन प्रताप सिंह? जिनकी 'बिग बॉस 20' में वाइल्ड कार्ड एंट्री की चर्चा से सोशल मीडिया पर मची खलबली -
Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में पति-पत्नी शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
कौन थीं मधु कांबिकर? पर्दे पर निभाया था नाना पाटेकर की मां का रोल, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस -
विश्व थ्रोम्बोसिस दिवस 2026: जानें इतिहास, महत्व और ब्लड क्लॉट्स से बचने के आसान टिप्स -
Shardiya Navratri Day 3: नवरात्रि के तीसरे दिन करें मां चंद्रघंटा की पूजा, जानें विधि मंत्र, भोग और आरती -
Navratri 2026 Day 3 Wishes: मां चंद्रघंटा का आशीर्वाद...नवरात्रि के तीसरे दिन अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
जंतर-मंतर पर अब नहीं रहा प्रोटेस्ट साइट, जानें मुगल काल की यह ऐतिहासिक धरोहर कैसे बनी लोकतंत्र की आवाज -
Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में दुर्गा सप्तशती का पाठ क्यों किया जाता है? जानें इसका महत्व -
Bigg Boss 20: कौन हैं नकुल ढुल? वाइल्ड कार्ड एंट्री के बाद बिग बॉस ने आधी रात को शो से क्यों निकाला बाहर
आमिर खान गौरी स्प्रैट संग निकाह करेंगे ये लेंगे 7 फेरे? जानें 25 साल पुरानी लव स्टोरी के सारे राज
Aamir Khan Gauri Spratt Wedding: आमिर खान के लिए 5 जुलाई यानी आज का दिन बहुत ही खास है क्योंकि आज वो गौरी स्प्रैट संग शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इस बात का खुलासा खुद आमिर ने मीडिया के सामने किया, और उस वक्त उनके बेटे जुनैद खान भी उनके साथ मौजूद थे। इसी बीच लोगों के मन में सवाल ये उठ रहे हैं कि आमिर खान अपनी होने वाली हिंदू दुल्हनियां गौरी संग सात फेरे लेंगे या मुस्लिम रीति-रिवाज से निकाह करेंगे? तो चलिए फिर जानते हैं आपके और हमारे फेवरेट आमिर खान आज किस रिवाज से करने जा रहे हैं शादी और दोनों की लव स्टोरी के भी कुछ राज आपके सामने खोलते हैं।

कहां होगी आमिर खान-गौरी स्प्रैट की शादी?
आमिर के फैंस को बता दें कि आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी के लिए वेन्यू रहेगा आमिर का मुंबई वाला घर जहां कई दिनों से शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। सोशल मीडिया पर बारिश के बीच शादी की तैयारियों की कुछ वीडियो और फोटो भी वायरल हुई हैं। जिन्हें देख लोग आमिर की खुशी का अंदाजा लगा सकते हैं कि वो अपनी शादी को लेकर कितने एक्साइटेड हैं।
निकाह करेंगे या लेंगे सात फेरे?
जहां आमिर खान मुस्लिम धर्म से आते हैं वहीं उनती होने वाली पत्नी गौरी स्प्रैट हिंदू हैं। ऐसे में सवाल है कि दोनों की शादी किस रीति-रिवाज से होने जा रही है। जानकारी के लिए बता दें कि आमिर खान ने खुद मीडिया के सामने बताया कि वो घर पर ही छोटी सी गैदरिंग के बीच गौरी संग रजिस्टर्ड मैरिज करने जा रहे हैं। ऐसे में ये साफ है कि वो न को हिंदू और न ही मुस्लिम धर्म से बल्कि रजिस्टर्ड मैरिज के द्वारा अपने इस रिश्ते पर शादी की मोहर लगाने जा रहे हैं।
कौन-कौन होंगे आमिर-गौरी की शादी में शामिल?
आमिर ने मीडिया के सामने बताया कि उनकी शादी बहुत ही छोटी सी और सिंपल होगी जिसमें उनके परिवार वाले और बच्चे शामिल होंगे। हालांकि अभी ये कंफर्म नहीं है कि आमिर की एक्स पत्नी रीना दत्ता और किरण राव शादी में शामिल होंगे या नहीं। इसके अलावा उनकी शादी में डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर और राजकुमार संतोषी के भी शामिल होने के कयास लगाए जा रहे। रिपोर्ट की मानें तो आमिर की शादी में 100 से 150 लोगों के आने की उम्मीद है। कहा तो ये भी जा रहा है कि गीता फोगाट की फैमिली को भी आमिर की शादी का न्यौता गया है।
आमिर और गौरी की लव स्टोरी
बता दें कि आमिर खान और गौरी स्प्रैट एक-दूसरे को 25 साल पहले से जानते हैं। जी हां, उनकी दोस्ती बहुत पुरानी है और उनकी पहली मुलाकात बेंगलुरु में हुई थी। आमिर और गौरी दोनों की शादी हो गई थी तो दोनों अपनी-अपनी फैमिली में व्यस्त हो गए और राहें अलग हो गईं। लेकिन रिपोर्ट के अनुसार, आमिर की चचेरी बहन के जरिए एक बार फिर दोनों की मुलाकात हुई और इस दौरान दोनों का तलाक हो चुका था। पता ही नहीं चला कि दोनों की दोस्ती कब प्यार में तब्दील हो गई और अब फाइनली वो एक होने जा रहे हैं।



Click it and Unblock the Notifications
