Latest Updates
-
35 साल की उम्र में दूसरी बार मां बनेंगी कियारा आडवाणी , जानिए इस उम्र में मां बनना कितना सेफ है? -
Nana Patekar Net Worth: 35 रुपये महीने से करोड़ों तक, जानें अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए नाना पाटेकर? -
Nana Patekar Family: नाना पाटेकर के परिवार में कौन-कौन है? पत्नी से रहते थे अलग, कम उम्र में खो दिया था बेटा -
नाना पाटेकर का 75 की उम्र में Cardiac Arrest से निधन, समझिए हार्ट अटैक से कितने अलग होते है इसके लक्षण -
Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में किस दिन कौन से रंग के कपड़े पहनें? यहां देखें 11-19 अक्टूबर की पूरी लिस्ट -
Navratri Va Durga Puja: नवरात्रि और दुर्गा पूजा में क्या अंतर है? एक ही देवी, फिर क्यों अलग हैं दोनों पर्व -
Navratri Recipes 2026: डायबिटीज के मरीज नवरात्रि व्रत में खाएं ये 5 शुगर फ्री रेसिपी, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
मानसून में डायबिटीज के मरीज पैरों का ख्याल कैसे रखें? डॉक्टर से जानें आसान फुट केयर टिप्स -
Navratri 2026: गरबा में दिखना है स्टाइलिश? ट्राई करें ये 6 एवरग्रीन ब्लाउज डिजाइन -
पाकिस्तानियों से इतने साल ज्यादा जीते हैं भारतीय, WHO की रिपोर्ट में सामने आई औसत उम्र और मौत की वजह
Badshah Divorce: 5 महीने में ही टूट गई बादशाह की दूसरी शादी, ईशा रिखी संग तलाक का किया ऐलान
Badshah-Isha Rikhi Divorce: रैपर बादशाह और पंजाबी अभिनेत्री ईशा रिखी ने शादी के लगभग पांच महीने बाद ही तलाक लेने का फैसला किया है। दोनों ने अपने-अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक ही बयान शेयर किया। दोनों ने बताया कि वे आपसी सहमति से अलग हो रहे हैं और अब अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ेंगे। पिछले कुछ समय से उनके रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें चल रही थीं, लेकिन अब दोनों के बयान के बाद इन चर्चाओं पर विराम लग गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कि दोनों ने मार्च 2026 में एक निजी समारोह में शादी की थी। शादी की खबर सामने आने के बाद भी दोनों ने काफी समय तक अपने रिश्ते को निजी रखा। जून में ईशा ने इंस्टाग्राम पर एक सवाल-जवाब के दौरान खुद बताया था कि वह शादीशुदा हैं। इसके करीब पांच महीने बाद दोनों ने अलग होने की जानकारी दी है।
दोनों ने जारी किया साझा बयान
बादशाह और ईशा रिखी ने सोमवार रात अपने-अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक ही बयान साझा किया। इसमें दोनों ने कहा कि उन्होंने आपसी सहमति से अलग होने और अपनी-अपनी राह पर आगे बढ़ने का फैसला किया है। दोनों ने यह भी कहा कि यह फैसला आपसी सम्मान के साथ लिया गया है। उन्होंने लोगों से इस समय उनकी प्राइवेसी का ध्यान रखने की अपील की। साथ ही साफ किया कि इस मामले में उनकी ओर से यही एकमात्र बयान है और आगे उनके रिश्ते को लेकर किसी तरह की अटकलें या अंदाजे न लगाए जाएं।

जुलाई में शुरू हुई थीं रिश्ते में अनबन की बातें
दोनों के रिश्ते को लेकर जुलाई में सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हुई थी। ईशा ने उस दौरान बादशाह के साथ अपनी तस्वीरों और वीडियो का एक मोंटाज शेयर किया था। इसके साथ उन्होंने लिखा था, "हर तूफान एक सबक है। हर प्रार्थना एक उम्मीद है।" इस पोस्ट के बाद लोगों ने उनके रिश्ते को लेकर सवाल उठाने शुरू कर दिए। हालांकि, उस समय दोनों ने इन चर्चाओं पर कोई सीधी बात नहीं कही थी।
ईशा की मां की पोस्ट से भी बढ़ी चर्चा
इसके बाद ईशा की मां पूनम रिखी ने सोशल मीडिया पर कर्मा और न्याय से जुड़े कुछ पोस्ट शेयर किए। इन पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं को और हवा मिली। हालांकि, उनकी पोस्ट में बादशाह या ईशा के रिश्ते को लेकर सीधे तौर पर कुछ नहीं कहा गया था। इसलिए इन पोस्ट को अलग होने की वजह मानना सही नहीं होगा।
कौन हैं ईशा रिखी?
ईशा रिखी पंजाबी फिल्मों की अभिनेत्री और मॉडल हैं। वह चंडीगढ़ से हैं और उन्होंने मॉडलिंग के बाद फिल्मों में कदम रखा। साल 2013 में पंजाबी फिल्म 'जट्ट बॉयज पुत्त जट्टां दे' से उन्होंने एक्टिंग की शुरुआत की थी। इसके बाद ईशा ने 'हैप्पी गो लकी', 'मेरे यार कमीने', 'व्हाट द जट्ट', 'अरदास' और 'देसि मुंडे' जैसी पंजाबी फिल्मों में काम किया। वह हिंदी फिल्म 'नवाबजादे' में भी नजर आ चुकी हैं।
मार्च में हुई थी बादशाह और ईशा की शादी
बादशाह और ईशा की शादी की खबर मार्च 2026 में सामने आई थी। उस समय ईशा की मां पूनम रिखी ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें दोनों शादी की रस्मों में नजर आए थे। हालांकि, शुरुआत में दोनों की ओर से शादी को लेकर कोई साफ बयान नहीं आया था। इसके बाद जून में ईशा ने इंस्टाग्राम के 'आस्क मी एनीथिंग' सेशन में शादी की बात खुद स्वीकार की। इस तरह कई महीनों से चल रही शादी की चर्चा की पुष्टि हुई।
बादशाह की पहली शादी से है एक बेटी
बादशाह की ईशा रिखी से पहले शादी जैस्मीन मसीह से हुई थी। दोनों का रिश्ता बाद में खत्म हो गया और साल 2020 में उनका तलाक हुआ। दोनों की एक बेटी है, जिसका नाम जेसेमी ग्रेस मसीह सिंह है। उसका जन्म जनवरी 2017 में हुआ था।
'बिग बॉस 20' को लेकर भी चर्चा में हैं ईशा
ईशा रिखी के अलग होने की खबर ऐसे समय में सामने आई है, जब उनके 'बिग बॉस 20' का हिस्सा बनने की चर्चा भी चल रही है। शो को सलमान खान होस्ट करेंगे। हालांकि, ईशा के शो में शामिल होने की खबर को फिलहाल रिपोर्ट्स और चर्चाओं के तौर पर ही देखा जा रहा है।



Click it and Unblock the Notifications
