Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
OTT पर इस हफ्ते स्ट्रीम होने को तैयार है साउथ की सुपरहिट Leo, देखिएं वीकली लिस्ट
OTT releases to watch this week : हर हफ्ते OTT के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई नई फिल्म और वेबसीरीज से गुलजार रहते हैं, जो मनोरंजन का डोज देते हैं। नवंबर 2023 का आखिरी हफ्ता फुल एंटरटेनिंग होने वाला है।
ये हफ्ता आपका खूब शानदार गुजरेगा ओटीटी पर एक से बढ़कर एक वेब सीरीज और फिल्में जो रिलीज हो रही है। सितंबर का ये वीक एक्शन, रोमांस और थ्रिलर के नाम रहेगा। हॉलीवुड का एक्शन ड्रामा और बॉलीवुड का थ्रिलर जैसा भी बहुत कुछ देखने को मिलने वाला है। इस लिस्ट में विजय थलपति की लियो से लेकर कई हॉलीवुड प्रोजेक्ट भी शामिल है। आइए एक एक करके आपको बताते हैं डिटेल।

तो आइए जानते हैं इस वीक कौन से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कौन-कौन सी फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं...
लियो
लोकेश कनगराज के निर्देशन में बनी 'लियो' का जबरदस्त क्रेज देखने को मिला है। बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई करने के बाद अब ये नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है। इसी के साथ ट्विटर पर भी 'लियो' ट्रेंड कर रहा है। दरअसल फैंस को ये फिल्म पसंद आ रही है। जिसे अब दर्शक 24 नवंबर से नेटफ्लिक्स पर भी देख सकते हैं।
द विलेज
ये तमिल हॉरर थ्रिलर टेलीविजन सीरीज है जिसे मिलिंद राउ ने डायरेक्ट किया है। दर्शक इसे 24 नवंबर से अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। यह mrjrp अश्विन श्रीवत्संगम, विवेक रंगाचारी और शमिक दासगुप्ता द्वारा लिखित इसी नाम के उपन्यास से प्रेरित है।
द आम आदमी फैमिली सीजन 4
पारिवारिक कॉमेडी ड्रामा सीरीज द आम आदमी फैमिली फिर से हंसाने और मनोरंजन करने के लिए आ गई है। इस सीरीज के चौथे सीजन के साथ शर्मा परिवार वापसी कर रहा है। इस बार देखने को मिलेगा सोनू लंबी दूरी की शादी के मुद्दों से निपटने की कोशिश कर रहा है, सतेंद्र चिंता के मुद्दों से निपट रहा है और मधु ग्रेजुएट होने के अपने सपने को पूरा करने की कोशिश कर रही है। क्या वे सफल होंगे? 24, नवंबर, 2023 से यह सीरीज जी 5 में देखने को मिलेगी।
चावर
इस सप्ताह की बहुप्रतीक्षित ओटीटी रिलीज में से एक लोकप्रिय मलयालम भाषा की राजनीतिक एक्शन क्राइम थ्रिलर फिल्म चावर भी आ रही है। टीनू पप्पाचन द्वारा निर्देशित यह फिल्म राजनीति के उस अंधेरे पक्ष की पड़ताल करती है जहां किसी का कोई दोस्त या दुश्मन नहीं होता। कहानी राजनीतिक गुंडों के एक समूह के इर्द-गिर्द केंद्रित है। 24, नवंबर, 2023 से आप इसे सोनी लिव पर देख सकते हैं।
माई डेमन
कोरियन मूवी और सीरीज के फैंस के लिए माई डेमन एक फंतासी रोम-कॉम दक्षिण कोरियाई सीरीज है जिसमें किम यू जंग और सॉन्ग कांग क्रमशः डू डू ही और जियोंग गु वोन की मुख्य भूमिका में हैं। जब चेबोल उत्तराधिकारिणी डू डू ही जंग गु वोन से मिलती है - एक राक्षस जो अपनी शक्तियां खो चुका है, तो चिंगारी उड़ती है। 24, नवंबर, 2023 से नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
लास्ट कॉल फॉर इस्तांबुल
सरीन और मेहमेट की कहानी पर बनी 'लास्ट कॉल फॉर इस्तांबुल' नेटफ्लिक्स पर 24 नवंबर को रिलीज हो रही है।
एल्फ मी
एल्फ मी एक इटालियन भाषा की फील-गुड पारिवारिक कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन यूनुट्स ने किया है। इसमें पास्क्वेल पेट्रोलो, अन्ना फोग्लिएटा, फेडेरिको इलैपी और क्लाउडियो सांतामारिया मुख्य भूमिकाओं में हैं। 24, नवंबर, 2023 से इसे अमेजन प्राइम वीडियो में देख सकते हैं।
लियो
आप इस सप्ताह के अंत में अपने परिवार के साथ आने वाली एनिमेटेड म्यूजिकल कॉमेडी फिल्म लियो देख सकते हैं। यह फिल्म 74 वर्षीय छिपकली लियो (एडम सैंडलर) की कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है जो दशकों से फ्लोरिडा के एक प्राथमिक विद्यालय के टेरारियम में रह रहा है। इसे नेटफ्लिक्स पर 22 नवंबर के बाद देख सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications