Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
सच्ची घटनाओं से लेकर सस्पेंस-थ्रिलर, इस हफ्ते ओटीटी पर वीकेंड रहेगा धमाकेदार
OTT releases to watch this week : इस हफ्ते ओटीटी स्पेस में यशराज फिल्म्स की पहली वेब सीरीज द रेलवे मेन आ रही है, तो वहीं बहुप्रतीक्षित नेटफ्लिक्स पर द क्राउन सीजन 6 का पहला पार्ट भी स्ट्रीम हो रहा है।
इन दोनों सीरीज और फिल्मों के साथ साउथ भाषाओं की कई अहम फिल्में भी इस हफ्ते ओटीटी पर उतरेंगी। आइए जानते हैं इस वीक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कौन-कौनसी सीरिज और मूवीज दर्शकों के लिए तैयार है।

अपूर्वा
डिज्नी हॉटस्टार पर 15 नवंबर 2023 को अपूर्वा स्ट्रीम हो चुकी है। इस सरवाइवल थ्रिलर फिल्म में तारा सुतारिया लीड रोल में हैं, जबकि धैर्य करवा, अभिषेक बनर्जी, राजपाल यादव ने सहयोगी भूमिकाएं निभायी हैं।

द क्राउन सीज़न 6 पार्ट 1
"द क्राउन" का फिनाले चेप्टर का छठा सीजन का फर्स्ट पार्ट नेटफ्लिक्स में स्ट्रीम हो चुका है। इसमें राजकुमारी डायना और डोडी फ़ायद के बीच बढ़ते रोमांस का वर्णन किया गया है, जिसकी परिणति दूरगामी परिणामों के साथ एक दुखद कार दुर्घटना में हुई।

सुखी
शिल्पा शेट्टी की फिल्म सुखी थिएटर रिलीज के बाद अब ओटीटी पर स्ट्रीम होने को तैयार है। फिल्म में शिल्पा 38 साल की पंजाबी हाउसवाइफ सुखप्रीत 'सुखी' कालरा का रोल प्ले कर रही हैं। सुखप्रीत अपने दोस्तों के साथ 20 साल बाद स्कूल के रीयूनियन में भाग लेने के लिए दिल्ली जाती है। फिर एक 17 साल की लड़की की तरह दोबारा जिंदगी का लुत्फ उठाती है। इस फिल्म शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, अमित साध, चैतन्य चौधरी और कुशा कपिला मुख्य किरदार में है। 17, नवंबर, 2023 से नेटफिलक्स पर दे सकते हैं।

द रेलवे मैन
'द रेलवे मैन' सच्ची घटना से प्रेरित कहानी है, जिसमें ऐसे चार लोगों की कहानी को दिखाएगी। भोपाल त्रासदी से जुड़ी इस वेब सीरीज में का पूरा नाम 'द रेलवे मैन- द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ भोपाल 1984' है। फिल्म में केके मेनन, आर माधवन, दिव्येंदु शर्मा और बाबिल खान नजर आएंगे। इस सीरीज को 18 नवंबर से आप नेटफिलक्स पर दे सकते हैं।
कन्नूर स्क्वाड
ममूटी अपनी क्रिमनल थ्रिलर "कन्नूर स्क्वाड" के साथ बड़े पर्दे पर कुछ माह पहले दिखाई दिए थे। वहीं, अब ओटीटी पर यह फिल्म स्ट्रीम होने के लिए तैयार है। इस फिल्म की कहानी का सस्पेंस और थ्रिलर दर्शकों को बांधे रखता है। 18, नवंबर से आप इस मूवी को डिज्नी + हॉटस्टार पर देख सकेंगे।
कॉन्ग्रेट्स माई एक्स!
इंडोनेशियाई भाषा की इस फिल्म की कहानीके तार इंडिया से जुड़े हैं। फिल्म की लीडिंग लेडी अपने पूर्व प्रेमी की शादी भारत में ऑर्गनाइज करवाती है। 16 नवंबर 2023 से आप इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
द फ्लैश
वार्नर ब्रदर्स और डीसी काफी समय से संघर्ष कर रहे हैं। जब से उन्होंने अपना खुद का कॉमिक यूनिवर्स लॉन्च किया था तो डीसी की कई पहलुओं में आलोचना की गई है जैसे बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन करने में बिल्कुल असफल होना, खराब कहानी, खराब सीजीआई, आदि। हालांकि, कई समस्याओं और देरी के बाद, द फ्लैश आखिरकार जून, 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई। वहीं, अब इसे ओटीटी पर रिलीज किया जा रहा है। 15, नवंबर, 2023 से इसे जियो सिनेमा पर देख सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications