Latest Updates
-
Sarva Pitru Amavasya 2026: 9 या 10 अक्टूबर, सर्वपितृ अमावस्या कब है? जानें तिथि, कुतुप-रौहिण मुहूर्त और महत्व -
Indian Air Force Day 2026: दुनिया की सबसे ताकतवर एरयफोर्स में से एक है भारतीय वायुसेना, जानें 10 खास बातें -
35 साल की उम्र में दूसरी बार मां बनेंगी कियारा आडवाणी , जानिए इस उम्र में मां बनना कितना सेफ है? -
Nana Patekar Net Worth: 35 रुपये महीने से करोड़ों तक, जानें अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए नाना पाटेकर? -
Nana Patekar Family: नाना पाटेकर के परिवार में कौन-कौन है? पत्नी से रहते थे अलग, कम उम्र में खो दिया था बेटा -
नाना पाटेकर का 75 की उम्र में Cardiac Arrest से निधन, समझिए हार्ट अटैक से कितने अलग होते है इसके लक्षण -
Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में किस दिन कौन से रंग के कपड़े पहनें? यहां देखें 11-19 अक्टूबर की पूरी लिस्ट -
Navratri Va Durga Puja: नवरात्रि और दुर्गा पूजा में क्या अंतर है? एक ही देवी, फिर क्यों अलग हैं दोनों पर्व -
Navratri Recipes 2026: डायबिटीज के मरीज नवरात्रि व्रत में खाएं ये 5 शुगर फ्री रेसिपी, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
मानसून में डायबिटीज के मरीज पैरों का ख्याल कैसे रखें? डॉक्टर से जानें आसान फुट केयर टिप्स
कौन हैं कोमल रानी स्वर्णकार? जिनके गोविंदा संग हो रहे अफेयर के चर्चे, जानें दोनों के रिश्ते का पूरा सच
Who Is Komal Rani Swarnkar: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा पिछले कुछ समय से अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा कई बार उन पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप लगा चुकी हैं। हाल ही में उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर नई अभिनेत्री कोमल रानी स्वर्णकार के साथ देखा गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते को लेकर कई तरह की बातें होने लगीं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कोमल को गोविंदा की रूमर्ड गर्लफ्रेंड बताया जा रहा है। हालांकि, गोविंदा और कोमल दोनों ने अपने बीच किसी रोमांटिक रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। ऐसे में फिलहाल दोनों की डेटिंग की खबरों को सिर्फ अटकलों के तौर पर ही देखा जा रहा है। ऐसे में, आइए जानते हैं कि गोविंदा की रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल रानी स्वर्णकार कौन हैं और क्या करती हैं?

कौन हैं कोमल रानी स्वर्णकार?
कोमल रानी स्वर्णकार एक नई अभिनेत्री हैं, जो हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की तैयारी कर रही हैं। वह गोविंदा की आने वाली फिल्म 'रूपा' का हिस्सा हैं और इस फिल्म में उनके साथ नजर आएंगी। इसी प्रोजेक्ट के चलते कोमल को बॉलीवुड में पहचान मिलनी शुरू हुई है। कोमल की निजी जिंदगी, पढ़ाई और परिवार से जुड़ी ज्यादा जानकारी फिलहाल सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं है। बताया जाता है कि वे उत्तर प्रदेश से हैं। लेकिन उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी सभी जानकारियों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। उनकी उम्र को लेकर भी कोई पक्की जानकारी सामने नहीं है।
गोविंदा के साथ रिश्ते की खबरें क्यों फैलीं?
गोविंदा और कोमल रानी स्वर्णकार को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर एक साथ देखा गया था। दोनों की तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनके रिश्ते को लेकर चर्चा शुरू हो गई। इसके बाद कई रिपोर्ट्स में कोमल को गोविंदा की रूमर्ड गर्लफ्रेंड बताया जाने लगा। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया कि दोनों करीब चार साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, इस दावे की गोविंदा या कोमल की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
गोविंदा के साथ फिल्मों में नजर आएंगी कोमल
कोमल रानी स्वर्णकार गोविंदा की फिल्म 'रूपा' से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। गोविंदा इस फिल्म के जरिए लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने की तैयारी में हैं। एक इवेंट में गोविंदा ने फिल्म की घोषणा करते हुए कोमल को मीडिया से भी मिलवाया था। इस दौरान उन्होंने कोमल के साथ आगे कई अच्छी फिल्में करने की इच्छा जताई थी। इसके अलावा, मीडिया रिपोर्ट्स में कोमल का नाम गोविंदा की एक और आने वाली फिल्म 'दुनियादारी' से भी जोड़ा जा रहा है।
सुनीता आहूजा ने कोमल को लेकर दी प्रतिक्रिया
गोविंदा और कोमल को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच अभिनेता की पत्नी सुनीता आहूजा के पुराने और हालिया बयानों की भी चर्चा हुई। एक पुराने इंटरव्यू में जब उनसे 'कोमल' नाम का जिक्र किया गया था, तो उन्होंने इस नाम को लेकर नाराजगी जाहिर की थी। हाल ही में गोविंदा और कोमल को एयरपोर्ट पर साथ देखे जाने के बाद जब सुनीता से इस बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने गोविंदा पर तंज कसते हुए कहा था, 'विनाश काले विपरीत बुद्धि।' इससे उनकी नाराजगी का अंदाजा लगाया गया, लेकिन उनके बयान से गोविंदा और कोमल के रिश्ते की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं होती।
गोविंदा ने कोमल के साथ डेटिंग की खबरों पर क्या कहा?
कोमल का नाम अपने साथ जोड़े जाने के बाद गोविंदा ने उनका बचाव किया था। एएनआई से बातचीत में अभिनेता ने कहा था कि वह कोमल के शुक्रगुजार हैं क्योंकि उन्होंने इस मामले में किसी के खिलाफ कुछ नहीं कहा और चुप्पी बनाए रखी। गोविंदा ने यह भी कहा था कि खबरों में आने के बावजूद कोमल ने गलत बयान देकर विवाद को बढ़ाने की कोशिश नहीं की। अभिनेता ने उनकी इस बात के लिए खास तौर पर तारीफ की थी।
गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी
गोविंदा और सुनीता आहूजा ने मार्च 1987 में शादी की थी। दोनों के दो बच्चे हैं, बेटी टीना आहूजा और बेटा यशवर्धन आहूजा। पिछले कुछ समय से दोनों के वैवाहिक रिश्ते को लेकर भी मीडिया में अलग-अलग तरह की खबरें सामने आती रही हैं। फिलहाल गोविंदा और कोमल रानी स्वर्णकार के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया और मीडिया रिपोर्ट्स में चर्चाएं जारी हैं। लेकिन दोनों की ओर से किसी रोमांटिक रिश्ते की पुष्टि नहीं हुई है।



Click it and Unblock the Notifications
