Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
छोटे कद की लड़कियां भूल कर भी ना पहनें ऐसी ड्रेस
फैशन में लम्बाई काफी अहम भूमिका निभाती है। इसी वजह से फैशन जगत में लम्बे लोगों की धूम होती है। हर शो में आपको लम्बे लोगों की तूती बोलती नज़र आएगी।
ऐसे में हाईट के मसले पर समझ नहीं आता है कि मार्केट में छोटी लड़कियों के लिए क्या है और वह किसमें ज्यादा अच्छी नजर आएगी। क्योंकि लम्बी लड़कियां कुछ भी पहनें और किसी भी डिजाइन के कपड़े पहनें, उन पर फबता है लेकिन कम हाईट वाली लड़कियों पर हर प्रकार के कपड़े अच्छे नहीं लगते हैं।
आज हम इस आर्टिकल में कम ऊंचाई वाली लड़कियों के लिए कुछ स्पेशल टिप्स और ड्रेस के बारे में बताएंगे। छोटे कद की लड़कियों को लम्बे और धारीदार कपड़े पहनने चाहिए, साथ ही क्रॉस या चेक प्रिंट के कपड़े न ही पहनें तो बेहतर रहेगा।
नॉर्मल हील ही पहनें और खुद को छोटे कद का समझकर परेशान न हों। अपने आपको अच्छी तरह ड्रेसअप करें, बस इसके लिए आपको कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना होगा, तो कि निम्न प्रकार हैं:

1. बरमूडा शॉर्ट्स -
इसे पहनने से छोटा कद भी सही लगने लगता है और लोगों की नजर में आप उतनी छोटी नहीं दिखेगी जितनी आप हैं। आप चाहें तो मध्यम ऊंचाई वाला ट्राउजर भी पहन सकती हैं।

2. वाइड-लेग्गड पैंट -
इस तरह के पैंट को न ही पहनें तो बेहतर होगा। इससे कद काफी कम लगने लगता है।

3. शर्ट ड्रेसेस -
ये ड्रेस बहुत प्यारी होती हैं लेकिन उतनी प्यारी भी आप पर नहीं लगेगी। इसलिए, इन्हें न ही पहनें तो उचित रहेगा।

4. ओवर-साइज बैग्स-
कोशिश करें और बैग को अपने साइज के हिसाब से जोड़ लें। ओवरसाइज बैग, आपको बेहद सुंदर बना देते हैं।

5. मिड-काफ बूट -
ये बूट अच्छे तो बहुत लगते हैं लेकिन इन्हें पहनने से हाईट काफी कम लगती है। इसलिए छोटे कद की लड़कियां इसे न पहनें।

6. आड़े प्रिंट वाली ड्रेस-
शर्ट, टॉप या ड्रेस को हॉरीजोन्टल प्रिंट या आड़े प्रिंट पर न पहनें। इससे कद कम लगने लगता है।

7. एंकल-स्ट्रेप हील -
इसे पहनने के बाद आप उचकी-उचकी सी दिखेगी। इसलिए, इसे न ही पहनें तो बेहतर होगा।



Click it and Unblock the Notifications
