आकाश अंबानी, श्‍लोका मेहता के इंगेजमेंट पार्टी में सितारों ने लगाई चार-चांद

Akash Ambani और Shloka Mehta इस LOOK में दिखे Pre-Engagement party में; Watch Video | Boldsky

मुकेश अंबानी ने बड़े बेटे आकाश अंबानी और हीरा व्‍यापारी रसेल मेहता की बेटी श्‍लोका मेहता के इंगेजमेंट से पहले उनके घर एंटीलिया में संगीत फंक्‍शन का आयोजन हुआ। इस पार्टी में बॉलीवुड की सभी बड़ी हस्तियां शामिल हुई। शाहरुख खान, गौरी खान, प्रियंका चोपड़ा, निक जोनास (प्रियंका चोपड़ा के कथित बॉयफ्रेंड), आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, करण जौहर जैसे स्टार्स शामिल हुए।

इसके अलावा इंडियन किक्रेटर सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजली तेंदुलकर भी इस पार्टी में मौजूद रहे। सेलेब ने अपने स्‍टाइल से आकाश और श्‍लोका की इंगेजमेंट में चार चांद लगा दिया।

आइए जानते है इस मौके पर किस सेलिब्रेटी ने क्‍या पहना था।

Akash Ambani, Shloka Mehtas Starry Pre-Engagement Party

श्‍लोका और ईशा

श्लोका मेहता और ईशा अंबानी ने एक कार्यक्रम में डिज़ाइनर अबू जानी संदीप खोसला की ड्रेस पहनी थी। वहीं, नीता अंबानी ने भी अबू जानी संदीप खौंसला का डिजाइन किया हुआ मरून रंग का लहंगा चोली और सतलड़ा हार पहना।

श्‍लोका और आकाश अंबानी

शाम को हुए संगीत फंक्‍शन में जहां ब्राइड टू बी श्लोका मेहता ने सब्‍यसाची का हैंडमेड एम्‍ब्रॉयडी के साथ शिफॉन appliqués और जरदोजी और ग्‍लास वर्क वाला लहंगा पहना हुआ था,

Akash Ambani, Shloka Mehtas Starry Pre-Engagement Party

वहीं आकाश अंबानी पर्पल शेरवानी में नज़र आए।

Akash Ambani, Shloka Mehtas Starry Pre-Engagement PartyAkash Ambani, Shloka Mehtas Starry Pre-Engagement Party

आलिया भट्ट

इनके अलावा आकाश और श्‍लोका की इंगेजमेंट पार्टी में आलिया भट्ट डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा की खूबसूरत पिंक साड़ी में पार्टी में पहुंची। पिंक कलर की साड़ी के साथ गोल्‍डन बॉर्डर की इस साड़ी में बहुत ही सुंदर नजर आ रही थी।

Akash Ambani, Shloka Mehtas Starry Pre-Engagement Party

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा इस फंक्‍शन को अटैंड करने के ल‍िए अपने कथित बॉयफ्रैंड निक जोन के साथ पहुंची। इस मौके पर उन्‍होंने डिज़ाइनर अबू जानी और संदीप खौसला की खूबसूरत लाल साड़ी पहनीं हुई थी। ड्रेस के साथ उनका स्‍पेगटी स्‍ट्रेप गिल्‍टरी ब्‍लाउज उन पर खूब फब रहा था।

Akash Ambani, Shloka Mehtas Starry Pre-Engagement Party

शाहरुख खान और गौरी

फंक्‍शन में बॉलीवुड का पॉवर कपल शाहरुख खान और गौरी भी पहुंचे थे। जहां शाहरुख फॉर्मल लुक में नजर आए, वहीं गौरी फाल्‍गुनी शाने पीकॉक कॉट्यूर के कस्‍टम मेड पार्टी गाउन पहन रखा था।

Akash Ambani, Shloka Mehtas Starry Pre-Engagement Party

रणबीर कपूर

इस मौके रणबीर कपूर स्ट्रिप्‍ड कुर्ते के साथ ब्‍लेक सिगरेट पेंट के साथ ग्रोल्‍डन एम्‍ब्रॉयडरी वाली क्रीमी जैकेट के साथ नजर आए। रणबीर के इस लुक को देखकर आलिया भी इम्‍प्रेस जरुर हुई होगी।

Desktop Bottom Promotion