Latest Updates
-
Navratri 2026: गरबा में दिखना है स्टाइलिश? ट्राई करें ये 6 एवरग्रीन ब्लाउज डिजाइन -
पाकिस्तानियों से इतने साल ज्यादा जीते हैं भारतीय, WHO की रिपोर्ट में सामने आई औसत उम्र और मौत की वजह -
रूस में प्लेग का खौफ! महिला रिसर्चर की मौत के बाद 200 लोग किए गए क्वारंटीन, जानें कैसे फैलती है ये बीमारी -
World Cerebral Palsy Day 2026: बच्चों को विकलांग बना देती है यह बीमारी, जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज -
Indira Ekadashi Vrat Katha: इंदिरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, पितरों को मिलता है मोक्ष -
Indira Ekadashi 2026: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय...इंदिरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि के लिए पहले ही बना लें ये स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, नौ दिन तक नहीं होगी खराब -
प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की हेमोरेजिक शॉक से हुई थी मौत, जानें क्या है यह गंभीर मेडिकल कंडीशन -
कौन थे मैड संधू? सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जिनकी गोली मारकर हुई हत्या, बिग बॉस में होनी थी एंट्री -
कौन हैं अविनाश मिश्रा? जो बने 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर, ऋत्विक धनजानी और ओरी को हराकर जीते 20 लाख रुपए
लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचीं दीपिका पादुकोण, सब्यसाची की साड़ी में दिखी नई नवेली दुल्हन
गणपति विसर्जन का समय नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे ही बॉलीवुड कलाकार लाल बाग के राजा के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। हाल ही में दीपिका पादुकोण भी गणपति विसर्जन से पहले लाल बाग के राजा के दर्शन करने पहुंचीं। भगवान गणेश के दर्शन करने पंडाल पहुंची दीपिका पादुकोण की फोटो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

दीपिका पादुकोण बप्पा के दर्शन के लिए पारंपरिक लिबास यानी साड़ी पहने गई थीं, जिसमें वह काफी खूबसूरत भी लग रही थीं। दीपिका यहां डिजाइनर सब्यसाची की डिजाइन की हुई पेस्टल कलर की साड़ी में नजर आई। अपने इस फेस्टिव लुक को पूरा करने के लिए दीपिका ने साड़ी को मैच करते हुए हैवी गोल्ड शॉल्डर चांद बाली पहने हुए थे जो उनके लुक पर चार चांद लगा रहे थे।

बात करें उनके मेकअप की तो उन्होंने ब्राउन स्मोकी आंखों के साथ कोरल ब्लश और मैट पिंक लिप कलर लगाया हुआ था। उनका ये लुक उन पर खूब जंच रहा था। सोशल मीडिया में दीपिका के इस लुक की फोटो खूब वायरल हो रही हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो में दीपिका पादुकोण नंगे पैर पंडाल में जाती दिखाई दे रही हैं। लेकिन इन सबमें दीपिका के लुक ने सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींचा। दरअसल, वहां से आते समय उनकी कोल्हापुरी चप्पल ही चोरी हो गई। इस बात की जानकारी दीपिका ने खुद वीडियो शेयर कर दी थी।
वहीं दीपिका पादुकोण की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही मेघना गुलजार की फिल्म 'छपाक' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में दीपिका एसिड अटैक विक्टिम लक्ष्मी अग्रवाल का किरदार अदा करेंगी। इसके अलावा दीपिका पादुकोण अपने पति और बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के साथ '83' में भी नजर आएंगी।



Click it and Unblock the Notifications
