Latest Updates
-
छठ पूजा 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं: अपनों को भेजें आस्था, भक्ति और सूर्य उपासना से भरे संदेश -
छठ पूजा 2026: कब है नहाय-खाय, खरना, संध्या और उषा अर्घ्य? जानें चारों दिन की तारीख, पूजा विधि और शुभ समय -
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं
सब्यसाची मुखर्जी ने डिजाइन किया जसप्रीत बुमराह और संजना गणेशन का ब्राइडल आउटफिट
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने टीवी प्रजेंटर संजना गणेशन के साथ शादी रचाई है। बुमराह और संजना की की शादी में रिश्तेदार और करीबी रिश्तेदार शामिल थे। बुमराह और संजना की शादी में कोरोना वायरस को ध्यान में रखते हुए करीबी लोग को ही शमिल हुए थे।

दोनों ने पंजाबी रीति रिवाज से गोवा में शादी की है। बता दें कि बुमराह ने भारत और इंग्लैंड मैच के दौरान अपना नाम वापस ले लिया था। जसप्रीत बुमराह ने बीसीसीआई से व्यक्तिगत कारण से छुट्टी की मांग की थी। वहीं अभी पता चला है उन्होंने अपनी शादी के लिए छुट्टी ली है। चलिए देखतें हैं उनकी शादी की फोटो।

कौन हैं संजना गणेशन
संजना गणेशन 28 साल की एक क्रिकेट एंकर हैं। संजना कई टूर्नामेंट का हिस्सा रह चुकी है। वह आईपीएल में स्टार स्पोर्ट्स के साथ जुड़ी रही हैं। संजना आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 से लेकर इंडियन प्रीमियर लीक तक होस्ट कर चुकी है। इसके अलावा संजना कोलकाता नाइट राइडर्स की एंकर भी रह चुकी है। बता दें कि संजना ने साल 2013 में फेमिना गॉर्जियस का खिताब जीता है। हाल ही में आईपीएल 2021 की नीलामी के दौरान संजना नजर आईं थीं।

सब्यसाची के आउटफिट में नजर आएं जसप्रीत बुमराह और संजना गणेशन
जसप्रीत बुमराह और संजना गणेशन ने शादी के दौरान पिंक कलर का आउटफिट पहना है। उनका ये शादी का आउटफिट बॉलीवुड के पॉपुलर डिजाइनर सब्यसाची ने डिजाइन किया है। दोनों पिंक कलर के आउटफिट में बेहदद खूबसूरत लग रहे हैं। जसप्रीत बुमराह ने पिंक रॉ सिल्क शेरवानी पहनी हुई है। उन्होंने तुषार जॉरजेट शॉल कैर किया हुआ है। उनकी शॉल पर इंब्रॉयरी की गई है।

सब्यसाची के लहंगे में संजना
संजना गणेशन ने सब्यसाची का क्लासिक ब्राइडल लहंगा पहना हुआ है। इस खूबसूरत लहंगे में रेशम का वर्क किया हुआ है। लाइट पिंक लहंगे पर डार्क गुलाब के फूल बने हुए है। संजना ने सब्यसाची की ही हेरिटेज ज्वैलरी पहनी हुई है। उनकी ज्वैलरी अनकट डायमंडे और पन्ना से बना हुआ है। उनकी ज्वैलरी में 18 K गोल्ड का इस्तेमाल किया है।



Click it and Unblock the Notifications
