Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
ब्लू ट्रैक सूट में रणवीर सिंह ने इंटरनेंट पर मचाया धमाल, देखें तस्वीरें
हाल ही में रणवीर सिंह के फोटोशूट ने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी। रणवीर ने जब फोटोशूट में अपने न्यू लुक को रिवील किया तो पद्मावत अभिनेता ट्विटर की ट्रेंडिंग लिस्ट में आ गया। रणवीर ने गुच्ची में कपड़े पहने थे और इस लुक में न केवल रॉकस्टार वाइब्स नजर आ रहा था, बल्कि इसने हमें जेरेड लेटो की भी याद दिला दी, जिन्होंने मेट गाला 2019 के लिए गुच्ची से लाल एंबलिश्ड आउटफिट पहनी थी। जबकि जेरेड लेटो रेड कार्पेट पर ’कैंपी’ (असाधारण) लग रहे थे। वहीं, रणवीर सिंह ने भी अपने यूनिक स्टाइल से सबको हैरान कर दिया। वैसे भी रणवीर सिंह एक ऐसे अभिनेता है, जो अपने एक्सपेरिमेंटल स्टाइल स्टेटमेंट के लिए जाने जाते हैं और इसलिए हर बार अपने लुक को खास बनाने के लिए वह कुछ अलग व नया करने का प्रयास करते हैं।

रणवीर सिंह के लेटेस्ट लुक की बात की जाए तो उन्होंने गुच्ची का एक ट्रैकसूट पहना था जो निश्चित रूप से जिम वर्कआउट के लिए नहीं बल्कि पार्टी करने के लिए अधिक था। रणवीर ने जिस तरह से अपने कपड़ों को कैरी किया, उसमें उनका ट्रैकसूट बेहद ही ग्लैमरस लग रहा था। उन्होंने अपने आउटफिट के साथ मैटेलिक एसेंस से हाईलाइट किया, जो उनके लुक को अधिक शाइनी बना रहा था। इसके अतिरिक्त, उन्होंने अपने पहनावे को एक स्ट्रक्चर्ड जैकेट और रेड कैप के साथ पेयर किया। इतना ही नहीं, अपने लुक को और भी खास बनाने के लिए रणवीर ने एक गुच्ची की एक सिग्नेचर ऑरेंज सॉक्स को कैरी किया था, जिसे उन्होंने औपचारिक ब्लैक लोफर्स के साथ पेयर किया था। हालांकि उनका लुक न सिर्फ उनके आउटफिट बल्कि जूलरी की वजह से भी चर्चा का विषय बन गया था। रणवीर ने एक लॉन्ग गोल्उ चेन पहनी थी जो लंबे हार की तरह थी। उनके हार में एक शानदार पेंडेंट भी था और इस गोल्ड कॉम्बिनेशन के साथ, रणवीर सिंह ने सहजता से अपने मैक्सिमलिस्ट लुक को उभारा।

इसके साथ ही उन्होंने अपने लुक को एक पर्स के साथ एक एंड्रोजेनस स्पिन दिया। यह एक स्मार्ट पर्स था और हम यह कह सकते हैं कि केवल रणवीर सिंह ही इस लुक को हिंदी फिल्म उद्योग में कैरी कर सकते हैं। खैर, अब तक ऐसा कई बार हो चुका है कि अभिनेता ने अपने फैशन स्टेटमेंट से सबको चकित कर दिया हो। चाहे आप उनकी तारीफ करें या उनका मजाक उड़ाएं, फैशन के मामले में भी रणवीर ने अपनी अलग पहचान बनाई है। वहीं, उनके लुक पर वापस आते हुए, रणवीर सिंह ने चौकोर आकार के रिफ्लेक्टर्स को भी पहना था, जो उनके लुक के साथ खूब जंच रही थी। उन्होंने अपनी वेल ट्रिम्ड बियर्ड लुक को फ्लॉन्ट किया और मिडिल पार्टिंग मैसी हेयर लुक ने उन्हें एक बेहद ही स्टाइलिश टच दिया।
तो, रणवीर सिंह के लुक के बारे में आपका क्या कहना है? हमें कमेंट सेक्शन में अवश्य बताएं।



Click it and Unblock the Notifications