Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
सब्यसाची ने शेयर किया प्रियंका के वेडिंग लहंगे का मेकिंग वीडियो, 110 कारीगरों की लगी थी मेहनत

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी के बाद दोनों की कई फोटोज सामने आ रही हैं। फैंस को प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के वेडिंग लुक काफी पसंद आए है। मीडिया में प्रियंका चोपड़ा की वेडिंग आउटफिट्स को लेकर कई जानकारियां सामने आ रही है।
प्रियंका ने अपनी हिंदू वेडिंग के मौके पर डिजाइनर सब्यसाची ने का रेड लहंगे पहना था। फैंस के रिएक्शन को देखते हुए सब्यसाची ने प्रियंका के इस कन्नोज रेड लहंगे और मंगलसूत्र का मेकिंग वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

इस वीडियों को देखकर साफ मालूम चल रहा हैं कि प्रियंका के इस रॉयल लुक के लिए सब्यसाची ने कितनी मेहनत की है।
लहंगे में प्रियंका ने लिखवाएं थे ये नाम
सब्यसाची के डिजाइन किए लाल कन्नौज रोज लहंगे को 3720 घंटों में तैयार किया गया। इसे कोलकत्ता के 110 करीगरों ने मिल कर तैयार किया था। इस पर प्रियंका की मातृभाषा और देवनागरी लिपि में पति (निक) और पैरेंट्स (अशोक और मधु) का नाम लिखा था।

इसके अलावा कुछ वैदिक मंत्रों को भी थ्रेडवर्क से लिखवाया गया था। इस लहंगे को डिजाइन करवाते वक्त खुद प्रियंका सब्यसाची के साथ मौजूद थी। हैंडकट ऑरगैन्ज़ा फ्लवार्स फ्रेंच नॉट के साथ डिजाइन किया गया था। हिन्दू शादी के दौरान के प्रियंका ने जापानी मोतियों के साथ 22 कैरेट गोल्ड की मुगल ज्वैलरी पहनी थी।

सबसे लम्बा वेल वाला गाउन पहनना चाहती थी पीसी
रॉल्फ लॉरेन के डिजाइन किए हुए वेडिंग गाउन की 75 फुट लॉन्ग वेल के साथ प्रियंका व्हाइट आउटफिट में वेन्यू पर पहुंचीं थी। अपने लम्बे वेल के बारे में खुद प्रियंका ने कहा था कि वो दुनिया का सबसे लम्बा वेडिंग वेल पहनना चाहती थी। रॉल्फ की टीम ने प्रियंका और निक के साथ उनके पैरेंट्स, 12 ब्राइड्समेड और 12 ग्रूम्समैन के अलावा 4 फ्लॉवर गर्ल्स और 1 रिंग बैरियर का ड्रेस भी डिजाइन किया था। प्रियंका, डिजाइनर रॉल्फ लॉरेन का वेडिंग गाउन पहनने वाली पहली सेलिबेटी है।
देखिए वीडियो में
वीडियो में देखिए प्रियंका के वेडिंग लहंगे की पूरी डिटेलिंग-



Click it and Unblock the Notifications
